1993 में भैरो सिंह शेखावत की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी हुई थी. तब से 25 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन राजस्थान में किसी भी सरकार को लगातार दो बार बहुमत नहीं मिला. राजस्थान का इतिहास सरकार को पलटने का रहा है. इस लिहाज से पाँच राज्यों में हो रहे चुनाव पर कयास लगाना सबसे आसान था. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और आधारभूत ढाँचे पर अच्छा काम करने के बाद भी परसेप्शन की लड़ाई में बुरी तरह घिरी हुई प्रतीत हो रही थीं.
यह माना जा रहा था कि आनन्दपाल एनकाउंटर और पद्मावती फ़िल्म के मामले को लेकर भाजपा के सबसे कट्टर समर्थक राजपूत नाराज हैं. जाट और दूसरे किसान की नाराज बताये जा रहे थे. ऐसे में सभी राजनीतिक पण्डित यही मान रहे थे कि राजस्थान इतिहास दोहराने के लिए फिर से तैयार है. लेकिन पिछले 15 दिनों में हवा तेजी से बदली है. जबकि मतदान में कुछ ही घण्टे बचे हैं, कोई भी यह कहने में सक्षम नही कि कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी. आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने हवा का रुख मोड़ दिया?
2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46% मत और 163 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस 33% मत के साथ 21 सीटें ही जीत सकी थी. सीटों के लिहाज से देखें तो राजस्थान में कांग्रेस को इतनी बुरी हार का सामना अपने इतिहास में कभी भी नही करना पड़ा था. आपातकाल के बाद हुए 1977 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 41 विधानसभा सीटें बचाने में कामयाब रही थी. जाहिर है कि कांग्रेस को सत्ता में लौटने के लिए अपने सीटों की संख्या में 400% की वृद्धि करनी है. भाजपा 2003 के चुनावों में लगभग ऐसी ही सफलता प्राप्त कर चुकी है जब वसुंधरा के नेतृत्व में पार्टी 33 से 120 सीटों तक पहुँच गई थी. लेकिन वसुंधरा का प्रदर्शन दुहराना कांग्रेस के लिए आसान नही रहने वाला है क्योंकि इस चुनाव में कहीं कोई लहर नहीं दिख रही.
पिछले कुछ वर्षों में यह ट्रेंड सामने आया है कि जहाँ भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला हो,वहाँ वोटों का जबरदस्त ध्रुवीकरण होता है. जैसे गुजरात विधानसभा चुनावों में दोनों मुख्य दलों ने 90% से अधिक मत प्राप्त किये जबकि 2012 के चुनावों में भाजपा और कांग्रेस का कुल मत 85% के करीब ही था. यदि यही ट्रेंड राजस्थान में भी बना रहा तो कम से कम 82-83% मत दो मुख्य दलों में विभाजित होगा. इसका मतलब जीतने वाले दल को 42% के करीब मत प्राप्त करना होगा. जहाँ कांग्रेस को इसके लिए 2013 के मुकाबले 9% अतिरिक्त मत जुटाने होंगे,वहीं भाजपा 4% मत गँवा कर भी यह नम्बर बनाये रख सकती है. साफ है कि मुख्यधारा की मीडिया इस चुनाव को कांग्रेस के लिए जितना आसान बता रही था, उतना आसान ये कभी भी नहीं था.
टिकट वितरण एक ऐसा विभाग था जहाँ भाजपा कांग्रेस से बहुत आगे रही. भाजपा ने अपने एक चौथाई विधायकों के टिकट काट कर सत्ता विरोधी रुझानों को रोकने का प्रयास किया है. इसके बाद भी पार्टी में उस तरह का विवाद नही हुआ जैसा कांग्रेस में हुआ. चुनाव को जीता हुआ मानकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और वरिष्ठतम नेता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनने के लिए तिकड़म करने लग गए. दोनों ने उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता से अधिक महत्व वफादारी को दिया. नतीजे में पार्टी में कई जगह जमकर विद्रोह हुआ. जो पार्टी छोड़कर नहीं गए,वे भी भितरघात की तैयारी में दिख रहे हैं. उम्मीदवारों के चुनाव में हुई गलती ने ही राजस्थान में हवा के रुख को बदलना शुरू किया. कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती यह रही कि वह राजपूत समुदाय के गुस्से को टिकट वितरण में स्थान देने में असफल रही. जहाँ भाजपा ने 26 टिकट राजपूतों को देकर उचित प्रतिनिधित्व दिया है,वहीं कांग्रेस 15 सीटें ही दे सकी.
इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण बात थी चुनाव प्रचार. 2008 के उलट इस बार भाजपा और उसके अन्य अनुषंगी संगठन पूरी मुस्तैदी से प्रचार में लगे रहे. संगठन के कोर मुद्दे जनता तक घर-घर पहुँचाये गए. हिंदुत्व के मुद्दे पर मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास भी खूब हुआ. भाजपा का जनसम्पर्क 90% घरों तक पहुँचने में कामयाब रहा. जाति से उठकर धर्म के लिए मतदान करने पर जोर रहा. जबकि कांग्रेस का दो-फाड़ संगठन इसमें बुरी तरह असफल रहा. जहाँ भाजपा के स्टार प्रचारक मतदाताओं को भाजपा की तरफ मोड़ रहे थे, वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गाँधी व नवजोत सिंह सिद्धू भी यही काम भाजपा के लिए कर रहे थे. सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ पर अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस के खिलाफ ही गया है.
पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों ने राजस्थान में हवा का रुख मोड़ने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. मोदी की राजनीतिक पूँजी अभी भी प्रभावी लगती है. योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह के कैंपेन ने राजपूत मतदाताओं को दुबारा सोचने पर मजबूर किया है. अब इस चुनाव का नतीजा बहुत हद्द तक इस बात पर निर्भर करेगा कि राजपूत मतदाता आने वाले 7 दिसम्बर को किस तरफ झुकते हैं. कांग्रेस की अपनी गलतियों से ही भाजपा इस कठिन चुनाव में वापसी करती दिख रही है. लेकिन कमल के कितने फूल खिलेंगे, इसके लिए हमें 11 दिसम्बर का इंतजार करना पड़ेगा.

20 Comments
533566 735976Youve produced various good points there. I did specific search terms around the matter and identified mainly individuals will believe your website 481453
793245 339686Hi there! Nice post! Please do inform us when we could see a follow up! 316664
450307 675680Greetings! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I genuinely enjoy reading via your blog posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums that deal with exactly the same topics? Thank you so much! 502005
238192 802299Nice site, nice and effortless on the eyes and wonderful content too. Do you want several drafts to make a post? 392571
737800 429486Hi there, I discovered your blog via Google although searching for first aid for a heart attack and your post looks really interesting for me. 563465
249285 540760you make blogging glance 801324
554013 863641I feel this really is very best for you: Soccer, Football, Highlight, Live Streaming 721025
237850 532876This is a good blog i ought to say, typically i don????t post comments on others???? blogs but would like to say that this post genuinely forced me to do so! 49704
316004 681084Aw, this was a really good post. In concept I wish to put in writing like this in addition – taking time and actual effort to make an outstanding article nevertheless what can I say I procrastinate alot and not at all appear to get something done. 732325
461089 264109Quite intriguing topic , thanks for putting up. 949290
921105 94755Very intriguing topic , thanks for putting up. 658736
459563 942441of course data entry services are extremely expensive that is why always make a backup of your files 791329
281052 187697Hello, Neat post. There is an issue along with your web site in web explorer, could test thisK IE nonetheless is the marketplace leader and a huge portion of other folks will miss your magnificent writing because of this problem. 183564
690713 44001You got a extremely fantastic internet site, Sword lily I observed it through yahoo. 476413
807059 174690hello i discovered your post and thought it was extremely informational likewise i suggest this web site about repairing lap tops Click Here 898751
113644 820106bless you with regard towards the specific blog post ive really been searching regarding this kind of data on the web for sum time correct now as a result cheers 737110
44971 230755Woh I really like your posts , bookmarked ! My wife and i take issue along along with your last point. 551199
659088 182443Hello there! Do you know if they make any plugins to protect against hackers? Im kinda paranoid about losing everything Ive worked hard on. Any suggestions? 582417
155276 360355bathroom towels need to be maintained with a good fabric conditioner so that they will last longer:: 186888
692937 831063I used to be recommended this web web site by my cousin. Im no longer positive whether this put up is written by way of him as nobody else know such exact approximately my dilemma. You are amazing! Thank you! 337185