कांग्रेस की फ़ेक न्यूज़ फ़ैक्टरी ने आज काफ़ी ओछी हरकत की. हमेशा सादी सभ्य भाषा बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गाली देने का इलज़ाम लगा दिया. हर परिस्थिति में दिमाग शांत रख कर बातचीत करने वाले मोदी जी आप खोकर भी कभी गाली गलौच तो क्या असभ्य भाषा में भी बात न करें.
पर कांग्रेस के गौरव पंधि ने कल एक स्पीच का क्लिप शेयर किया जिसमे मोदी जी पानी बचाने को लेकर बात कर रहे थे. पर इस वीडियो को इस तरह से चलाया गया कि सुनने में वह गाली जैसा लग रहा है. मोदी जी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा ”लोको कहे छे भविष्य मा पानी माते लड़ाई थवनि छे, एला भाई बधा कहो छो पानी नि लड़ाई ठवनि छे तो पानी पेला पाल केम न बांधिए”.
इस वाक्य में पानी लड़ाई ‘थवनी छे’ को बार बार इस प्रकार चलाया गई कि वह बहन वाली गाली जैसे सुनाई दे रही है.
मोदी जी का कहना था कि ‘सब बोल रहे हैं कि भविष्य में लड़ाइयां पानी के लिए लड़ी जाएंगी…. अगर सब बोल रहे हैं कि पानी के लिए लड़ाई होगी तो हम पानी के लिए पहले से पाल क्यों न बनाए. ‘पानी के पहले पाल (मेड़) बनाना गुजराती मुहावरा है.
अब आप सोचिये, कि कांग्रेस ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला दिया है. ज़्यादातर लोग जो गुजराती नहीं जानते वो इसे सच मान बैठेंगे और इसे आगे फॉरवर्ड कर देंगे.
जब तक यह सच बहार आएगा कि मोदी जी ने ऐसा कुछ नहीं कहा तब तक लोग इस बात से हटकर किसी दूसरी बात की तरफ आकर्षित हो जाएंगे और उसमे दिलचस्पी लेंगे. यही मोडस ऑपरेंडी है, झूठ फैलादो क्यूंकि पता है कि लोगों में धैर्य नहीं है कि वो सच की प्रतीक्षा करें.
