क्वीन एलिज़ाबेथ के वफादारों और राष्ट्र निर्माताओं के मध्य द्वंद का तीसरा अध्याय

इस देश के प्रधानमंत्री को दिन में न जाने कितनी सलाहें मिलती हैं. आज उनको एक और सलाह मिली है. इस बार मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने उनको बड़े प्रेम से वह सलाह दी है, जिसs सुनकर आपके और हमारे कंधें भी एहसान तले झुकने लगेंगे. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस देश की ‘फर्स्ट फैमिली’ की इज़्ज़त नहीं करते हैं. उन्हें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए क्योंकि सही मायनों में वह इस देश की ‘फर्स्ट फैमिली’ है. जवाहर लाल नेहरू और उनके परिवार ने इस देश को बनाया है.

इसको पढ़ने के बाद हमने भगवान के समक्ष हाथ जोड़े और अपने पापों की क्षमा मांगते हुए यह प्रार्थना की कि हे ईश्वर! हमें हमारे पापों के लिए क्षमा कर दें. हम आज तक यही सोचते आये थे कि इस राष्ट्र का निर्माण हमारे ऋषि मुनियों ने किया है. उनकी तपस्या और त्याग से हमें सनातन संस्कृति जैसा अतुल्य धर्म प्राप्त हुआ. उनके प्रयासों के कारण ही हमें आयुर्वेद, जीव विज्ञान, शल्य चिकित्सा जैसे बेहद कठिन विद्याओं को सीखा है. उन अज्ञानी विदेशियों को भी क्षमा कीजियेगा जिन्होंने समुद्री मार्ग से भारत की खोज करने का श्रेय वास्को डी गामा को दे दिया. यह देश सच में नेहरू परिवार का कर्ज़दार है.

मज़ाक को एक मिनट किनारे रखते हुए सोच का स्तर देखिये मित्रों! यह सही है कि आप किसी राजनीतिक पार्टी के नेता हैं. आप किसी परिवार के वफादार भी होंगे, लेकिन एक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण का श्रेय दे देना कुछ वैसा ही है, जैसे सूरज को दिया दिखा यह सोचना की वह सूर्य के तेज को क्षीण कर देगा. यह हास्यास्पद भी है और गम्भीर विषय भी. हास्यास्पद इसलिए क्योंकि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में एक राजनैतिक पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता के समर्थकों को’भक्त’ की संज्ञा से सुशोभित करने वाले यही लोग एक परिवार की भक्ति में लीन हैं.

राजनीति में भले ही यह चलता हो लेकिन राष्ट्र निर्माण में जब आप एक परिवार के समक्ष दण्डवत हो जाते हैं तो आप अपने स्वाभिमान को उनके चरणों में समर्पित कर देते हैं. व्यक्तिगत स्तर पर आप यह कह सकते हैं, लेकिन जब आप राष्ट्र को यह करने के लिए कहते हैं तो आप पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान के समर्पण की बात करते हैं. देश का चुना हुआ प्रधानमंत्री राष्ट्र का स्वाभिमान होता है. राजनीतिक शुचिता बनी रहनी चाहिए, लेकिन एक परिवार के समक्ष खुद को समर्पित कर देने का आह्वाहन करना ही हास्यास्पद है.

जवाहर लाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे. उनका आदर होना चाहिए, लेकिन उनकी की हुई गलतियों को जनता के समक्ष उठाना भी उसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत आता है, जहां हमें बोलने की आज़ादी है. शब्दों का प्रयोग व्यक्ति पर निर्भर है लेकिन यह कह देना कि एक व्यक्ति ने ही राष्ट्र निर्माण किया है, गलत होगा. इस देश के निर्माण में एक ही परिवार का योगदान नहीं है. देश जब आज़ाद भी नहीं हुआ था, उससे भी पहले से इस देश के निर्माण में जन भागीदारी थी.

गांधी परिवार का अस्तित्व तो आज़ादी के बाद 1947 में आया, लेकिन उससे पहले चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह,रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस,खुदीराम बोस, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय,बटुकेश्वर दत्त, राम प्रसाद बिस्मिल, बीरबल, शिवा जी, सम्भा जी महाराज, गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर सिंह जी,पृथ्वी राज चौहान, बाजीराव जैसे अनगिनत नाम है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और इसके निर्माण में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाई.

आज़ादी के बाद भी देखें तो हमें लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे गुदड़ी के लाल मिले. अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्त मिले. तो किस आधार पर यह निर्णय सुना दिया गया कि देश के निर्माण में एक ही व्यक्ति का हाथ है? और फर्स्ट फैमिली का तो तर्क ही समझ नहीं आता. क्या यहां रानी एलिज़ाबेथ का राज है? 

2019 चुनाव का नतीजा जो भी हो, लेकिन इस देश की जनता को इस प्रकार के वक्तव्यों से बचना होगा. ध्यान रहे, वो वफादार हो सकते हैं, लेकिन आपको देश का भविष्य आज भी ईवीएम का बटन दबाकर ही तय करना है.

दावा त्याग – लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. आप उनको फेसबुक अथवा ट्विटर पर सम्पर्क कर सकते हैं.

3 Comments

  1. March 31, 2019 - 3:27 am

    Now that own a better idea of why blogging may be important, let’s talk
    about how to commenced on an actual blog post.I always start with some basic keyword research that can me decide
    on the topic for a blog article. I like to begin by honing in on what I think would
    be an honest topic or a beneficial piece of concept.

    Then I take that topic and formulate a few keywords I think
    would fit into an article. Next, I take that list and perform some
    quick research using keyword tools. Google’s keyword tool, Google Insights, and
    Google’s Semantic tool are all great for this (and they’re free).
    Using an online keyword research tool will let
    me know which keywords other people use to search for a specific topic, and how much
    competition exists for each keyword phrase.

    This is a big one, specifically you’re just getting commenced.
    Always ask how you can along with the venue to promote your event towards their
    clients. When adding content ideas you can discuss all of them.

    The collection of a bold, big font will tempt men as well, they’ll understand, on a subconscious level at least, that to them.
    Using such a font also makes the leaflet easily read – is actually a vital live22 website for the people offering your flyers only have a few
    seconds to get customers to consider one, if your kid read thought.

    Promotion of event is definitely an ongoing plan. Thus, if robust and
    muscular people to speak about your program, require to keep pace the hype
    during case lead precious time. The best solution to do this to delight in heavy web
    2 activity while doing this event. Let people tweet or post
    updates to Facebook and Twitter. You can create a Twitter
    hash tag for your event too.

    Next important part in your website would be to make it easy to choose
    the event seat tickets. Make sure that the ‘Buy’ button is easy to see in your blog.
    When people would have made the decision to attend the event, they checking
    on the reviews check costs and choices. Always give the associated with special
    offers, packages, family or group tickets, discounted tickets.
    Remember people always search several cheap deal to buy tickets.

    People may do online obtaining tickets within your website should offer them some package or group discount.
    You may also make utilization of a smart group buying deal to all your customers by
    building Groupon Clone script from Contus
    Web development Company making a good deal for prospects as well as thyself!

    Be sure to post the address, in an exact date and time.
    Sounds simple, and it gets smudged a very good deal.
    Make double, triple, quadruple confident you’ve picked the correct
    date, time, and if applicable, amount. And if you can’t be bothered to shell out 5 minutes looking on the address of your venue and posting it in the Facebook event to read more
    people to go to your band’s show, the reason for even perusing this article on the inside first place, Mr.
    Hard at it?

    If you are doing all with this particular your custom signs provide the same safe, comfortable, amazing feeling for you
    as experience when you slide at your favorite set of blue denim jeans. http://axuchithuqink.mihanblog.com/post/comment/new/53/fromtype/postone/fid/1496912875593913eb3b287/atrty/1496912875/avrvy/0/key/4988f32ff11f24f90f55d2951349cc10/

Comments are closed.