बेड़ियाँ

कहने को तो वह धीर को दस साल से जानती थी, लेकिन जब तक एक ही क्लास में थे तब तक तो सामान्य बातचीत भी नहीं थी. एक दिन दोनों जब पुणे में ऑफिस जाते समय टकराए तो औपचारिक बातचीत पहली बार हुई. घर से दूर अपने शहर का कोई भी दिख जाए तो अपनापन सा लगने लगता है. यही अपनापन दोनों की बातचीत का आधार बना था. साथ ही फरहत की रूममेट रक्षा धीर की कम्पनी में थी, इसलिए बातचीत करने लिए एक ग्रुप बनते समय न लगा.

पिम्पले सौदागर से हिंजेवड़ी के नौ किलोमीटर, सुबह शाम का सफर साथ काटते काटते तीनो में अच्छी मित्रता हो गई. यह नौकरी के लिए अपने घर से दूर गए युवाओं के जीवन का महत्त्वपूर्ण समय होता है. करियर की शुरुआत में ही करियर की नींव के साथ ही कई दोस्त बनते हैं और जिंदगी भर के लिए बनते हैं. बस ऐसी ही दोस्ती थी इनकी भी.

फिर एक दिन रक्षा को ऑनसाइट का मौका मिला और वह अपनी तैयारियों में लग गई. कॉर्पोरेट में किसी साथी के ऑनसाइट जाने की खबर पर भले ही सारा दफ्तर तालियां बजाए, दोस्त भले ही पार्टी कर लें, लेकिन दिल सबका दुखता है. वैसे ही रक्षा के ऑनसाइट जाने पर फरहत और धीर ने भी पार्टी की, लेकिन एकाध पाव खून तो दोनो का छनक ही गया था. उम्मीद पर दुनिया कायम है और मौका सबको मिलेगा, बस यही सोचकर दोनों ने एक दूसरे को ढाढस बंधाया और थोड़ी देर जी भरकर रक्षा की बुराई करके दोनों ने मन की भड़ास निकाल ली. रक्षा के जाने से दोनों के बीच में जगह जैसे खाली हो गई, थोड़ी वो खिसकी और थोड़ा ये और दोनों पास आते गए. दोस्ती के प्यार में बदलने का भान विरले ही होता है. ये दोनों भी अपवाद नहीं निकले.

लेकिन प्यार वाले दर्द का दोनों को अहसास तब तक न हुआ, जब तक कि धीर का तबादला नॉएडा की ब्रांच में नहीं हो गया. दोनों जब अलग अलग शहरों में रहने लगे तो तन्हाई काटने दौड़ने लगी. पिम्पले सौदागर से हिंजेवड़ी के सफर में जो मजा था वह बारह-बाइस से सेक्टर साठ के सफर में धीर को कहाँ आता और फरहत को तो जैसे ऑफिस जाने का मन ही नहीं होता था. एक दिन यूँ ही बातों बातों में रात को ठीक ग्यारह बजे, प्रेमियों की सभा का शून्यकाल शुरू होते ही फरहत ने प्रेम का प्रस्ताव धीर के मानसपटल पर रख दिया. धीर के ह्रदय ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया. रात भर चली चर्चा में दोनों ने भविष्य की योजनाओं के महल बनाते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया.

एक प्रेमकहानी पटरी पर दौड़ पड़ी थी. गंतव्य का अभी पता नहीं था, लेकिन चल पड़ी थी तो कहीं तो पहुंचनी ही थी.

शहरों की दूरियों को दिलों की करीबी ने मिटा दिया. फोन और चैटिंग में कब दिन बीते कब साल, पता ही नहीं चला. दोनों मिलते थे, कुछ कुछ महीनों में जब भी भोपाल आते थे. बड़ी झील के किनारे, मरीन ड्राइव पर निकल पड़ते थे और कभी बाइक पर ही इंदौर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल जाते. उसके पास कहने को कितना कुछ होता था और धीर के पास वो सब सुनने का समय और धैर्य. वह हर बात पर बार बार बात करती और धीर हर बार प्यार से सुनता रहता. कभी कभी कहता; “इतना मत सोचो भविष्य की कुछ चीज़ें भविष्य पर छोड़ दो.”

उन दिनों को याद करके फरहत मुस्कुरा उठी. वर्तमान में वापस आकर उसने अपना सबसे प्यारा बक्सा खोला. उसमे उसने प्यार की न जाने कौन कौन सी निशानियां रखी हुई थीं. उसमे एक एक चीज़ निकालकर वह देखने लगी. वो रैपर उस चॉकलेट का है जो धीर ने पहली बार उसे नॉएडा से भेजा था. न जाने कितनी चॉकलेट जो उसने खाई ही न थीं और यह टिश्यू पेपर जिससे उस दिन धीर की शर्ट पर गिरी हुई ग्रेवी को पोंछा था उसने. घडी, झुमके और वह टूटा हुआ हैडफ़ोन जिसके उलझने पर धीर ऐसे प्यार से सुलझाता जैसे वे फरहत की जुल्फों के पेंच हों. एक सीपी का बना हार भी था जो वह पहली विदेश यात्रा से लाया था उसके लिए. सब गिफ्ट उसने कितने प्यार से दिए थे. एक पर्ची पर लिखा हुआ धीर का नाम, गिफ्ट के पैकेट, सूखे हुए फूल, रुमाल, साथ देखी फिल्मों के टिकट और न जाने क्या क्या सामान था. हर चीज़ से उसकी एक यादें जुडी हुई थीं.

वह एक एक चीज़ को खोलती, प्यार से देखती और धीर के ही गिफ्ट किए एक बैग में संभाल कर रखती जाती थी. दीवानी थी, धीर सब कुछ था उसके लिए. जब बक्सा खाली हो गया और कुछ भी रखने को न बचा तो अपने आप में मुस्कुराती हुई वह अचानक दहाड़ मार कर रो पड़ी.

क्रमश: …

लेखक – अजय चन्देल

Image Credit

53 Comments

  1. Durgesh
    January 18, 2019 - 4:09 pm

    Nice story.

  2. March 15, 2019 - 11:09 pm

    56185 977715You must be very astute at research and writing. This shows up inside your original and special content material. I agree together with your primary points on this subject. This content need to be seen by far more readers. 676099

  3. March 15, 2019 - 11:09 pm

    600033 561847You completed a number of good points there. I did a search on the problem and discovered practically all individuals will have the same opinion along with your weblog. 841951

  4. March 15, 2019 - 11:10 pm

    143792 486801i could only wish that solar panels cost only several hundred dollars, i would adore to fill my roof with solar panels- 185140

  5. March 16, 2019 - 6:14 pm

    549346 735123Right after study several of the content in your internet website now, and i also truly considerably like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site list and are checking back soon. Pls take a look at my web page also and inform me how you feel. 396218

  6. March 17, 2019 - 1:50 am

    253114 547900Respect to author , some wonderful details . 837150

  7. March 17, 2019 - 7:47 pm

    710794 305635Hello. Neat post. There is an problem together with your website in firefox, and you might want to test this The browser may be the market chief and a big part of other individuals will miss your fantastic writing because of this difficulty. 749368

  8. March 18, 2019 - 11:20 pm

    538874 983039An incredibly intriguing examine, I might possibly not concur entirely, but you do make some very valid points. 434340

  9. March 19, 2019 - 8:50 am

    329872 884332Following study a couple of of the content material for your internet site now, i genuinely as if your technique of blogging. I bookmarked it to my bookmark internet site list and are checking back soon. Pls have a look at my internet site too and told me if you agree. 612376

  10. March 20, 2019 - 12:39 am

    532205 183953I just put the link of your weblog on my Facebook Wall. extremely good weblog indeed.,-, 728384

  11. March 20, 2019 - 7:10 pm

    762647 311228I likewise conceive so , perfectly written post! . 633140

  12. March 21, 2019 - 5:02 am

    605013 726578I got what you mean , saved to bookmarks , really decent web site. 674205

  13. March 21, 2019 - 11:28 am

    434624 394016Very intriguing topic , appreciate it for posting . 566186

  14. March 21, 2019 - 12:24 pm

    327075 592986Thank you for your extremely good details and feedback from you. san jose used car 425833

  15. March 22, 2019 - 3:46 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    43789

  16. March 22, 2019 - 4:46 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    93930

  17. March 22, 2019 - 10:37 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    68785

  18. March 22, 2019 - 11:32 pm

    638096 241822Maximize your by how a large amount of gear are employed internationally and will often impart numerous memory making use of that your is also fighting that is a result from our team rrnside the twenty initial centuries. everyday deal livingsocial discount baltimore washington 475654

  19. March 23, 2019 - 1:08 am

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    78735

  20. March 23, 2019 - 9:01 am

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    20273

  21. March 23, 2019 - 3:50 pm

    21816 116224As a result youll require ultra powerful online enterprise ideas to keep operating in obtaining into matters right your incredible web-based work. MLM 795349

  22. March 23, 2019 - 4:17 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    16076

  23. March 23, 2019 - 5:53 pm

    961599 124933The subsequent time I read a weblog, I hope that it doesnt disappoint me as a great deal as this one. I mean, I know it was my option to read, but I truly thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is really a bunch of whining about something which you possibly can repair ought to you werent too busy on the lookout for attention. 340934

  24. March 23, 2019 - 7:30 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    72816

  25. March 24, 2019 - 1:48 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    93578

  26. March 24, 2019 - 3:27 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    79305

  27. March 25, 2019 - 5:13 am

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    81430

  28. March 29, 2019 - 6:45 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    49028

  29. April 10, 2019 - 9:33 pm

    27129사설 토토 안정공원 메이저 놀이터 안헌잔놀이터 검증된놀이터
    메이저놀이터는 NOLSAVE

    94331

  30. April 10, 2019 - 10:33 pm

    1835사설 토토 안정공원 메이저 놀이터 안헌잔놀이터 검증된놀이터
    메이저놀이터는 NOLSAVE

    3173

  31. April 11, 2019 - 5:55 am

    59206사설 토토 안정공원 메이저 놀이터 안헌잔놀이터 검증된놀이터
    메이저놀이터는 NOLSAVE

    21451

  32. April 12, 2019 - 12:32 pm

    87729사설 토토 안정공원 메이저 놀이터 안헌잔놀이터 검증된놀이터
    메이저놀이터는 NOLSAVE

    47613

  33. April 12, 2019 - 8:50 pm

    36254Myka is Very Nice gamesite
    Big website
    63708

  34. April 12, 2019 - 10:04 pm

    60890Myka is Very Nice gamesite
    Big website
    8852

  35. April 18, 2019 - 4:59 pm

    88533Myka is Very Nice gamesite
    Big website
    21213

Comments are closed.