क्या प्रियंका गांधी के आने से राहुल गांधी के ग्राफ़ पर असर पड़ने की संभावना है?

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने भारत में सबसे अधिक राज किया है. एक समय यह पार्टी भारत में शिखर पर होती थी, लेकिन वंशवाद, खराब नीतियों व घोटालों की भरमार की वजह से पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी की हालत नाज़ुक हो गई. जनता ने इस पार्टी को विपक्षी पार्टी कहलाने लायक़ प्राप्त होने वाली सीटें भी नहीं दी थी. निश्चित ही जनता कांग्रेस से नाराज़ थी, किन्तु उसकी इस हालत का कारण ख़राब नीतियों व घोटालों के अतिरिक्त ‘चेहरा’ भी था. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए कोई भी बड़ा चेहरा उपलब्ध नहीं था, जिसे दिखाकर वोट मांगा जा सके जबकि तत्कालीन विपक्षी पार्टी भाजपा के पास सबसे बड़ा चेहरा था जो आज प्रधानमंत्री हैं.

आज हम ‘चेहरे’ की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस द्वारा पिछले पाँच सालों में बड़े नाम के रूप में राहुल गांधी को प्रोजेक्ट किया जा रहा था. यहाँ तक कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में भी राहुल की ताजपोशी की गई. किन्तु चुनावी मौसम आते-आते आधे से अधिक कांग्रेसियों के लिए सबसे बड़े नेता के नाम में परिवर्तन हो गया, यह था कांग्रेस का ट्रंप कार्ड प्रियंका गांधी. इसी साल जनवरी में जब प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आईं और आते ही उन्हे कांग्रेस महासचिव सह पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया, वंशवाद से इस हाल को पहुँची कांग्रेस के शिखर नेतृत्व ने उन्हे पैरा ड्रॉप किया और कार्यकर्ताओं ने भी सवाल नहीं किया. निष्पक्ष टीकाकारों ने भी इस विन्दु पर ध्यान नहीं दिया जो कांग्रेस की मौजूदा दुर्गति का ही नहीं बल्कि देश में रीढ़विहीन विपक्ष का कारण भी है.

माहौल ऐसा बनाया जा रहा था जैसे मानो भारतीय राजनीति में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है. आरंभ में ऐसा लग रहा था प्रियंका के लिए सब कुछ आसान होगा, किन्तु सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल न किए जाने से प्रियंका का काम बहुत कठिन हो गया और पुलवामा के बाद के परिदृश्य में प्रियंका को मिल रही फुटेज भी न के बराबर हो गयी.

लगता है कि पिछले एक महीने में प्रियंका गुम सी हो गई हैं. शुरुआत में तो प्रियंका ने उत्तरप्रदेश में धड़ाधड़ दौरे किए, रोड शो किए, कार्यकार्ताओं से लगातार मिलती दिखीं.  लेकिन शायद फुटेज की कमी के कारण अब प्रियंका न तो पार्टी के कार्यक्रमों में और न ही मीडिया में कहीं भी नज़र नहीं आ रही हैं. स्थिति ऐसी है कि बीते कई दिनों में प्रियंका गांधी को ट्विटर अकाउंट भी वह प्रभाव छोड़ता नहीं दिख रहा.

ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि क्या राजनीतिक पटल से प्रियंका पूर्णतः गायब हो गई हैं?राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो प्रियंका आंतरिक समन्वय स्थापित करने में जुटी हुईं हैं. उत्तरप्रदेश के जिस हिस्से की ज़िम्मेदारी प्रियंका के सिर पर है, वह कांग्रेस के लिए आसान नहीं है. ऐसे में प्रियंका बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की स्थिति परखने व शक्ति विस्तार में लगी हुई हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में प्रियंका का अचानक गायब हो जाना हज़ारों सवाल भी खड़े करता है. पिछले कई सालों से प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग कांग्रेस के अंदर उठती रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव के ऐन पहले लाना कांग्रेस की मज़बूरी भी सी लगती है.

राजनीतिक गलियारे में ऐसे भी चर्चा है कि प्रियंका गांधी के राजनीति मे कदम रखते ही भाई-बहन के बीच तुलना शुरू हो गई है. साथ ही पार्टी के भीतर गुटबाजी भी बढ़ रही है. यह कांग्रेस के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

साथ ही प्रियंका गांधी के आने से राहुल गांधी के ग्राफ़ पर असर पड़ने की संभावना है, साथ ही प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी भ्रष्टाचार के बड़े आरोप हैं जिस कारण प्रियंका पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. इन सभी संभावनाओं का असर आगामी लोकसभा चुनाव में न पड़े, इसलिए ही प्रियंका को पर्दे के पीछे काम करने के लिए कहा गया है. ऐसे कयास भी राजनीतिक गलियारों में लगाए जा रहे हैं.



फोटो क्रेडिट

1 Comment

  1. March 11, 2019 - 10:07 am

    Purchase Skills. You might need a few stuff much more important for
    ones effective work in online stock options trading. First and foremost, you will need a
    competitive computer with good speed and huge screen. Other
    things would be described as a spreadsheet software, a calculator, fast
    internet connection, printer, a screener for stocks
    plus some having internet based stock trading company.

    You might want to acquire a involving different currencies when the ease in starts Forex buying and selling.
    Start investing in very single currency pair. Achievable keep your losses to a minimum through
    making sure have got gained some experience.

    When the playing field changes for you as an angel investor suspicion sets
    in and you start to wonder if your broker isn’t taking advantage of you.
    May certain expectations when you try to place your
    order and now it just seems like you’re not making any
    cash and think as though your broker has pulled a fast one.
    And start appear around to get a better number. You ask your trading colleagues and show off the
    internet to make a change.

    Should make a decision you’d in order to relocate, searching for a go on the vacation, simply
    drop your enterprise into your laptop case and off you go, taking your live22 free credit,
    capital and all, with you.

    There are two forms of binary trading options.
    Cash-or-nothing binary option will anyone with a fixed price, usually ranging from 150-185%,
    in the event your asset reaches the strike price.

    Asset-or-nothing option, meanwhile, pays you the entire value of your asset
    if you are the right prediction.

    There are many robots basically don’t take the grade there are also those might work
    for some time after. There are those don’t work well in all
    market state. Now if you are serious about your trading business and not just about making a quick buck
    – continue reading. You see the fast buck is bordering on criminal traffic.
    You are just going to disappoint yourself by thinking
    you may make money without having done anything.

    So, notice we know about Forex to date? It will be the trading of
    currencies with regards to one another, it’s the biggest financial market in the earth and it can certainly all
    be accomplished from home at your. EASY Money!!
    And it’s open 24 60 minute block!! It really is really a great for
    you to increase income for literally anyone, regarding your heritage.

    So, to start with – have a passion for Forex. If you don’t, transforming into a successful Fx trader will be disheartening.
    Are you able to imagine reading lots of cloth on a subject you do not have any desire in? Reading for 10 mins will seem like
    10 hours, and its no fun – and if its no fun, you will
    not serious concerning for very long! Also, have a strategic
    plan! Its a business, with successful business was built without a blueprint.
    When you have a profitable business plan,
    create a Trading Software. This will be your rule book.

    Kind of like Company Manner! And as we know, there are consequences because of not
    following Company Policy.. and within Forex, that consequence frequently an unecessary loss onto your trading
    webpage. http://azt.Ggeek.ru/azt-zbt.php?p=ggeek&backurl=http%3A%2F%2F911load.com%2F__media__%2Fjs%2Fnetsoltrademark.php%3Fd%3Dlive22.online

Comments are closed.