शादी के पहले ही एक जोड़े से यह सवाल पूछा जाता है कि शादी के बाद कहां घूमने जा रहे हो. हमने शादी के तकरीबन तीन महीने पहले ही यह तय कर लिया था कि हम कहाँ घूमने जा रहे हैं. गंतव्य निर्धारित करते समय सबसे ज़्यादा तीन बातों का ध्यान रखा गया. पहला कि बहुत ज़्यादा खर्चा न हो, दूसरा की वीज़ा की समस्या न आए और अंतिम यह कि बहुत भीड़ भाड़ वाला इलाका न हो. काफी रीसर्च करने के बाद हमने सेशेल्स जाने का निर्णय लिया.
सैशेल्स का नाम तकरीबन 4 साल पहले जब मोदी जी श्रीलंका, मॉरीशस और सैशेल्स की यात्रा पर गए थे. तब ही पता लगा कि सैशेल्स नाम का कोई द्वीप समूह राष्ट्र है. उसी समय यह भी पता चला कि भारतीयों के लिए वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा है और पड़ताल करने पर पता लगा कि 1 सेशेल रुपया भारत के पाँच रुपये के बराबर है.
राजधानी : विक्टोरिया
भाषाएँ : अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, क्रेओल
अब संक्षिप्त में यात्रा के बारे में पढ़ें :
सेशेल्स में हमारा 5 दिन और 5 रातों का टूर था, छटवें दिन हमने मुम्बई की फ्लाइट पकड़ी.
टिकट का खर्चा – मेक माई ट्रिप से 55000 में दो लोगों के आने जाने का खर्चा, मुम्बई से सेशेल्स और सेशेल्स से मुम्बई . (हमने फ़रवरी की टिकट दिसम्बर में की थी). HDFC कार्ड पर 10% की छूट मिली तो 61000 की टिकट हमें 55000 में मिली. टिकट बुक करते समय ऑफर्स चेक कर लें.
विशेषताएं –
- लगभग हर एक किमी पर एक बीच है, हर तरफ हरियाली और पहाड़ मौजूद हैं.
- मनमोहक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले बीच
- जायंट कछुए
- रास्ते में कहीं भी गं दगी नहीं है.
- लोग बहुत ही खुश्मिज़ाज और सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
- आपको टूटी फूटी अंग्रेज़ी भी आती हो तो काम चल जाएगा.
- सूपरमार्केट लगभग 7 बजे तक खुले रहते हैं, ज़्यादातर दुकानें दक्षिण भारतीयों की है.
- घूम कर वापस आने के बाद रिश्तेदारों के लिए कुछ लाने की झंझट नहीं, सूवनियर के तौर पर बस आपको टीशर्ट और स्टोल ही मिलेगा.
नाइटलाइफ के लिए बस 45 मिनट दूर ईडन आइलैंड है, इसके लिए आपको पूरा दिन बर्बाद करने को ज़रूरत नहीं है. आप रात को जाकर वापस आ सकते हैं.
रहने, घूमने और खाने का खर्चा– टिकट बुक करने के बाद हमने कई ट्रैवल कंपनियों से पैकेज का कॉस्ट मंगाया. 5 दिन का पैकेज हमें तकरीबन 1 लाख का पड़ रहा जिसमें केवल नाश्ता और पांच में 2 दिन अपने हिसाब से घूमने को कहा गया था. मैंने कई सारे ब्लॉग्स पढ़ने के बाद यह निर्णय लिया कि हम बिना किसी पैकेज के घूमने जाएंगे.
अपने आप पूरा द्वीप सहजता से घूम पाने के दो मुख्य कारण थे कि एक तो आप भरतीय लाइसेंस पे गाड़ी चला सकते हैं और गूगल मैप की मदद से आसानी से सैर कर सकते हैं.
रहना – ट्रैवल ब्लॉग्स में यह स्पष्ट बताया गया था कि ऐसा ही होटल लें जहां आपके पास किचन की सुविधा हो. सैशेल्स के लगभग सभी द्वीपों में सेल्फ केटरिंग अपार्टमेंट मौजूद हैं जहां आप खुद खाना बना सकते हैं. रहने के मामले में हम काफी खुशकिस्मत रहे. हमने जो सेल्फ केटरिंग बुक किया था वह नवीकरण में चला गया. इस अपार्टमेंट का प्रतिदिन का खर्चा लगभग 4738 रुपये था (यह रेट ऊपर नीचे होता रहता है). परंतु हमें जो नया अपार्टमेंट मिला वह इसी रेट पर मिला जो कि किसी 5 सितारा होटल से कम नहीं था. ऊपर से यह अपार्टमेंट समुंदर के सामने ही था जहां से शाम को सूर्यास्त के मनोहर दृश्य दिखता था. यहां पांच दिन रहने का असल में खर्च लगभग 45000-50000 रुपये यानी कि 900 से 1000 सेशेल रुपया. (45000Rs/5=900SCR) पर हमें यह घर 59.5 euro प्रति दिन (मतलब लगभग 23965 रुपया पांच दिन का) में मिला. पर हमें यहां जिस तरह का कमरा और सर्विस मिली उस हिसाब से तो 10 हज़ार प्रति दिन भी कम ही था.
रहने के ख़र्च = 25000 कम से कम
खाने का खर्च
हमें यह जानकारी मिली थी कि सेशेल्स में शाकाहारियों के खाने के लिए उतने विकल्प नहीं हैं साथ ही साथ एक समय का खाना कम से कम 200 से 300 SCR मतलब 1000 से 1500 रुपये का पड़ेगा. इस हिसाब से दिन के तीन बार का खर्च 3000 से 4500 रुपये पड़ेगा. इसके अलावा यहाँ पीने के पानी की भी समस्या है. बाहर आपको केवल बोतल का पानी मिलेगा जो कि 50 से 65 scr का होगा (250-325 रुपए). इस समस्या से बचने के लिए ही हमने किचन वाला घर लिया था. घर से ही हम खाने के लिए इंस्टेंट उपमा ,पोहा, उत्तपम, मैगी और् स्नैक्स के लिए चकली, खाखरा, बिस्किट नमकीन के काफी सारे पैकेट ले गए थे. किचन में खाना बनाने के लिए लगभग सभी बर्तन मौजूद थे . हमने लोकल मार्केट से अंडे, ब्रेड, कुछ मसाले और चावल खरीद लिए थे. इसका खर्च ज़्यादा नहीं था लगभग 300 या 400 रुपये. पांच में से 4 दिन हमने घर में ही खाना बना कर खाया. बीच में वैलेंटाइन डे पड़ जाने के चलते एक दिन हमारा तीन बार का खाना लगभग 5000 से 6000 पड़ गया. जो कि एक भारतीय 5 सितारा होटल के एक समय के खाने के बराबर था. एक दो जगह हमने मछली का स्वाद भी लिया, समुंदर होने के चलते मछली यहाँ बहुतायत में पाई जाती है. पानी के लिए हमने ऐकुआगार्ड की फिल्टर वाली एक छोटी बोतल और अमेज़न से 5 Ltr और आधा लीटर का पानी का पाउच मांगा लिया था. होटल से ही पानी भर कर गाड़ी में ले जाएं, बाहर से जब तक मजबूरी ने हो न खरीदें.
खाने के खर्चा = लगभग 8000 रुपये
घूमने का खर्च- सेशेल्स में वैसे तो 115 द्वीप हैं पर मुख्य केवल तीन ही हैं – माहे (Mahe) प्राले (Praslin) और ला दिग (La Digue). माहे सबसे बड़ा द्वीप है और प्राले और् ला दिग काफी छोटे छोटे हैं . हमने 4 दिन माहे औऱ एक दिन प्राले और ला दिग में बिताया. घूमने के लिए आप बस या फिर प्राइवेट कार हायर कर सकते हैं. कार का खर्च 30 से 35 यूरो प्रति दिन का है. 1 लीटर पेट्रोल लगभग 19-20 SCR यानि कि 500 रुपये में आ जाएगा.हमारी पाँच दिन की यात्रा में हमने लगभग 450 SCR का पेट्रोल डलवाया जो कि 2250 रुपये होता है. हमें ऑटोमैटिक आई10 मिली थी. पहाड़ के संकरे रास्तों पर गाड़ी चलाने का अलग ही रोमांच है. रास्ते एक दम व्यवस्थित और साफ सुथरे हैं, लोग गाड़ी चलाते समय काफी धैर्य रखते हैं. ट्रैफिक पुलिस काफी चुस्त है, लेन्स (lanes) में सही तरीके से न चलने पर आपको तुरन्त ही चेतावनी दी जाएगी. हालांकि फ़ाईन लगे ऐसा ज़रूरी नहीं है. हर जगह राइट हैंड ड्राइविंग ही है.
प्राले और् ला दिग जाने के लिए आपको फेरी करनी होगी. अगर आप मोल भाव कर सकते हैं तो प्रति व्यक्ति 120 यूरो प्रति व्यक्ति आना जाना (माहे से प्राले, प्राले से ला दिग, ला दिग से माहे) और एक समय का खाना मिल सकता है. ला दिग में आपको साइकल से घूमने का मौका भी मिलेगा (यह फेरी कॉस्ट में सम्मिलित रहेगा)
आते हैं कुछ ज़रूरी बातों पर
●कोई भी सामान लेने से पहले उसका मूल्य ज़रूर पूछें, बिना मोल भाव के कुछ न लें.
●सुपरमार्केट से वही सामान लें जिसका दाम लिखा हो.
●अगर आप मुख्य बाजार या मुख्य बीच के पास होटल लेते हैं तो आपको काफी महंगा पड़ सकता है. इसके बजाय आप दूर के बीचेस के पास घर ले क्योंकि पेट्रोल का खर्च ज़्यादा नहीं है और छोटी जगह होने के कारण समय की कमी नहीं पड़ेगी.
●पैकेज तभी करें जब आप किसी उम्रदराज व्यक्ति को घूमने के लिए भेज रहे हों, अन्यथा पैकेज में आपका कम से कम ढाई से तीन लाख रुपये खर्च होगा ही. बिना पैकेज के आप अपने हिसाब से आना जाना, खाना पीना और रहना कर सकते हैं.
● सनस्क्रीन और टोपी और चश्मा याद से रखें
● सैनिटरी वाइप्स रखें. वैसे तो सभी बीचेस का पानी एक दम साफ है पानी में हज़ारों लोग नहाते हैं, इंफेक्शन से बचने के लिए यह ज़रूरी है.
●अपने साथ टॉवल, बेडशीट पानी और खाने के लिए चिप्स खाखरा नमकीन इत्यादि लेकर चलें पानी से निकलते ही तेज़ भूख और प्यास लगती है. आपके पास इतना समय रहता है कि आप होटल वापस आकर बनाकर खा सकें.
● बहुत ज़्यादा सामान न पैक करें, ऐसे कपड़े रखें जो कि कम जगह लें. स्विमिंग के लिए 2-4 जोड़ी रखें, अगर आप ऐसे कपड़ों से असहज महसूस करते हैं तो साथ में सरोंग जो कि दुपट्टे जैसा होता है उसे लेकर चलें, इसे स्विमवियर पर पहनें.
● चश्मा लगाते हैं तो एक एक्स्ट्रा रखें
●रेगुलरली हाइकिंग और पहाड़ों की चढ़ाई करते हैं तो ही वहां अडवेंचर प्लान करें अन्यथा बीचों पर आराम फरमाएं
●भारत से युरोस लेकर निकलें, माहे पहुंच कर उसे SCR में कन्वर्ट करें. दुकानदार यूरो भी लेते हैं पर पैसा आपको SCR में वापस करेंगे जिसके चलते हर बार 50-150 का नुकसान हो सकता है.
● 8 बजे के बाद गाड़ी आराम से चलाएं , माहे में लगभग 7.30 बजे ही दुकानें बंद हो जाती हैं. कुछ गड़बड़ होने पर मदद लेने के मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे तो रास्ते खाली ही मिलेंगे पर पहाड़ों में कटी सड़क होने के चलते सावधानी ज़रूरी है.
- Aux केबल या फिर स्पीकर साथ लेकर चलें
- Glucon D के पैकेट घर से लेकर निकलें
कैसे जाएँ और पहुंच कर क्या करें :
एयर सिशेल्स की फ्लाइट आपको सीधा सिशेल्स की राजधानी में उतारेगी. एक इमिग्रेशन का फॉर्म भरने के बाद आप बाहर निकल कर यूरो एक्सचेंज कर सकते हैं. यूरो मुख्य बाज़ार में भी बदले जा सकते हैं पर एयरपोर्ट पर सबसे सही दाम मिलेगा. मेन गेट के पास आपको लोकल या एयरटेल की सिम मिल जाएगी. 500 भारतीय रुपये की लोकल सिम 6 मिनट का टॉकटाइम और 1 GB नेट 7 दिन के लिए मिल जाएगा. आप जो भी होटल बुक करेंगे वह आपको पिक अप करने के लिए भेजेंगे. अगर आपने घूमने के लिए गाड़ी बुक की है तो होटल वालों से रिक्वेस्ट करें कि आपकी बुक की हुई गाड़ी ही आपके पास भेज दें अन्यथा पिक अप का चार्ज ही लगभग 35 यूरो होता है. होटल पहुंचने के बाद थोड़ी देर आराम करें और जानकारी लेकर आसपास के बीच घूम लें. आपको होटल वाले ही एक मैप लेकर देंगे जिसकी मदद से आप आराम से घूम सकते हैं, अन्यथा गूगल मैप में लोकेशन डाल कर भी आराम से घूम सकते हैं. लोकेशन करीब आने पर अगर आसपास कोई भी न दिखे तो किसी राहगीर से या आती जाती गाड़ियों के ड्राइवर से पूछ लें.
क्या क्या है घूमने के लिए
सिशेल्स में केवल पानी और रेत ही नहीं नेशनल पार्क, बोटानिकल गार्डन जैसी भी जगह हैं.
सिशेल्स का एयरपोर्ट
सनसेट केटरिंग अपार्टमेंट से विहंगम दृश्य
मनमोहक रास्ते
टी फ़ैक्टरी : तीन बजे के बाद पहुँचने के चलते हमें केवल बाहर से ही संतोष करना पड़ा
होटल के पास स्थित Port Glaud
बोटनिकल गार्डन :
यहाँ आपको एक ही जगह पर कछुए, रेन फ़ॉरेस्ट और कई तरह के फूल, पेड़ और पौधे देखने को मिलेंगे
विक्टोरिया मार्केट
यह माहे के मुख्य बाज़ार है, यहाँ कई सूपर मार्केट, सब्ज़ी फल मार्केट, मछली बाज़ार, कपड़ा मार्केट, कैश इक्स्चेंज और और दक्षिण भारतीय शैली का मंदिर है ।
माहे का सबसे सुंदर बीच Beau Vallon इसके तट पर आपको एक भारतीय रेस्तराँ भी मिलेगा, यहाँ सैलानियों की काफ़ी भीड़ रहती है
Anse royale बीच
अगर आपको शांति चाहिए और आराम करना है तो यह आपके लिए सबसे सही जगह है
Praslin और La Digue के लिए आपको जेट्टी करनी होगी
प्राले का पोर्ट
Valley de mai प्राले का नेशनल पार्क है
यहाँ आपको coco de mer के दर्शन होंगे। कोको दे mer एक ऐसा पेड़ है जिसमें नर और मादा (बीज) एक ही पेड़ में ना होकर अलग अलग पेड़ में होते हैं । प्रजनन या तो तो हवा के माध्यम से होता है या फिर चिड़िया की मदद से । यह काफ़ी दुर्लभ प्रजाति का palm ट्री है ।
ला जो बीच
यह प्राले का सबसे सुंदर बीच है
ला दिग में आपको साइकल की सवारी का मौक़ा मिलेगा
बीच के लम्बाई केवल ५ कम होने के चलते आप थोड़ी ही देर में पूरा बीच घूम सकते हैं
Anse Source D’argent beach (आंसर्जेंट )
मिशन हेरिटेज
सेशेल्स में ग़ुलामी की दास्ताँ गाता यह शहर
नाईट लाइफ़ के लिए आएँ ईडेन द्वीप















































1 Comment
Very well informed travel blog with essential tips and hacks. Keep sharing such articles.