देश की बात, देश के साथ – ग्राउंड रिपोर्ट 2019 (उजियारपुर, बिहार)

बिहार में राजनीति पर आसक्ति ऐसी है कि वहाँ का राजनीतिक तापमान ठंडा हो तो भी वह शेष देश के राजनीति मिजाज से गर्म ही पाया जाता है. देश में आसन्न लोकसभा चुनावों की अपनी खोज-खबर के लिए हम पहुँचे हैं बिहार की नई-नवेली लोकसभा सीट उजियारपुर जिसका गठन हुए अभी 10 साल ही हुए हैं लेकिन 40 लोकसभा सीटों वाले राज्य बिहार में उजियारपुर एक हाईप्रोफाइल सीट है. यह सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का संसदीय क्षेत्र है. इस सीट का गठन वर्ष 2002 में बने परिसीमन आयोग की सिफारिश के छह साल बाद 2008 में हुआ था.

उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं पातेपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर और विभूतिपुर. इनमें पातेपुर वैशाली जिले में है जबकि उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर जिले के अंतर्गत आते हैं. यहाँ अभी मात्र दो ही लोकसभा चुनाव हुए हैं. 2009 लोकसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार अश्वमेध देवी ने आरजेडी प्रत्याशी आलोक कुमार वर्मा को 25,312 मतों के अंतर से हराया था. अश्वमेध देवी को 180,082 वोट मिले थे जबकि मेहता को 1,54,770. पहले लोकसभा चुनाव में यहाँ 21 उम्मीदवार आमने सामने थे, जिनमें 9 प्रत्याशी निर्दलीय थे. इस चुनाव में कई ऐसी पार्टियां शामिल थीं जिनका नाम इस संसदीय चुनाव में पहली बार सुना गया. इन पार्टियों में मुस्लिम लीग केरला स्टेट कमेटी, सोशलिस्ट पार्टी (लोहिया), बज्जिकांचल विकास पार्टी, राष्ट्र सेवा दल जैसी पार्टियां शामिल हैं. यहाँ एक और बात महत्वपूर्ण रही कि इन सभी पार्टियों ने मूल वोट पर सेंध लगाने में सफलता प्राप्त हुई जिस कारण जीतने वाले उम्मीदवार को बड़ी जीत हासिल नहीं हुई.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नित्यानंद राय ने आरजेडी के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को लगभग डेढ़ लाख मतों से हराया था. राय को 3,17,352 वोट और मेहता को 2,56,883 वोट मिले थे. भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय को 36.95 प्रतिशत और श्री मेहता को 29.91 प्रतिशत वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर जेडीयू की निवर्तमान सांसद अश्वमेध देवी थीं जिन्हें 13.93 प्रतिशत मत के साथ लगभग एक लाख पचास हजार वोट प्राप्त हुए थे. तत्कालीन सांसद अश्वमेध देवी की हार व नित्यानंद राय की जीत का कारण मोदी लहर को माना जाता है, पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी, लिहाजा श्री राय आसानी से जीत गए. जेडीयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी के साथ दुर्भाग्य यह रहा कि उन्होंने अपने ही क्षेत्र में सिंचाई से जुड़े कार्यों को नजरंदाज किया, जो पिछले कई चुनावों में (विधानसभा सहित) विशेष प्रभाव डालते रहे हैं.

हमने अपने दौरे पर उजियारपुर की जनता से जन चौपाल के माध्यम से बात की. लोगों ने सड़क निर्माण के लिए की तारीफ की. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उनके योगदान की भी लोगों ने बात कही. सांसद के क्षेत्र में नहीं आने की शिकायतें भी सुनने को मिली. हमारा अगला सवाल लोकसभा चुनाव के समीकरण पर था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा महागठबंधन के पक्ष में दिखे, इन्हीं महाशय से हमने जब महागठबंधन के चेहरे पर सवाल किया तो गोल-मोल जवाब देते हुए अंत में वह राहुल गांधी पर आ टिके. समस्याओं के विषय में जनता से सवाल किए जाने पर हमें पता चला कि यहाँ कि असली समस्या पीने के पानी की है. लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है. इन सभी प्रश्नों के बीच एक बात और सामने आयी लोगों ने आरोप लगाया कि यहाँ नल-जल योजना में घोटाला हुआ है. किसानों ने सिंचाई से संबंधित मुद्दे उठाए.

उजियारपुर के साथ एक खास बात यह है कि 2014 में यहां से विजयी बीजेपी उम्मीदवार नित्यानंद राय फिलहाल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. प्रदेश में लगभग यादव वोटों पर नजर रखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी. 2014 की तुलना में समीकरण बदले हुए हैं. अब एनडीए में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार में शामिल हो चुके हैं और राजद भी कांग्रेस सहित कई पार्टियों संग महागठबंधन बनाने की फिराक में है. बदली परिस्थितियों में श्री राय संख्या बल में पहले से भारी दिखते हैं. देखते हैं कि उंट किस करवट बैठता है

Youth media platform reflecting, building, and shaping public opinion

8 Comments

  1. March 5, 2019 - 1:04 pm

    Why I favor it: That is the wonderfully touching show to see.
    Possess houseboats available that would accommodate an appreciable group of.

    This is really a reservoir along the scr888 online. http://robert46.1apps.com/

  2. March 6, 2019 - 7:23 am

    I’m amazed, I have to admit. Rarely do I encounter a blog that’s
    both equally educative and entertaining, and without
    a doubt, you’ve hit the nail on the head. The issue is something
    too few people are speaking intelligently about. I’m very happy I stumbled across this in my search for something regarding this. https://www.forpressrelease.com/forpressrelease-388000-scr888-ranks-asthe-best-online-platform-for-downloading-mobile-slot-games.html

  3. March 6, 2019 - 11:20 am

    Million and High dollar ideas inside of a couple of years.
    It will save you a large number dollars, as well as it easy to be able to.
    Find a person who has “walked the walk” and follow him to achievement. http://ntegritheto.mihanblog.com/post/17

  4. April 2, 2019 - 3:09 am

    The truth is that anyone who uses the online market place can access your blog.

    More importantly always be sure to think of different marketing exactly how gain payday loans no faxing exposure.

Comments are closed.