कांग्रेस की पार्टी मीटिंग में खाली कुर्सियों की फोटो खींच रहे फोटोग्राफर की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है. घटना तमिलनाडु के विरुधनगर की है. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोटोग्राफर की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह मीटिंग हाल की खाली कुर्सियों की फोटो खींच रहा था.
जब कांग्रेस कार्यकर्ता से पूछा गया कि उन्होंने पत्रकार को क्यों पीटा तो वे बोले; “दिमाग खराब तो नहीं है तुम्हारा, तुम खाली कुर्सी की फ़ोटो ले रहे हो तो राहुल जी को पता नहीं लग जाएगा कि हम लोग भी सभा में नहीं बैठे थे.”
एक दूसरे कार्यकर्ता ने बताया कि हमने सभी कार्यकर्ताओं को फ़्री लंच का लालच देकर यहां बुलाया था. ये लोग इतने बदमाश हैं कि लंच करके पीछे वाले दरवाज़े से निकल लिए. तुम लोग फ़ोटो खींच रहे हो तो हमको फोटो दे देना, देखते हैं कि वे कौन कौन हैं जो लंच खाकर पीछे से निकल लिए.
ध्यान रहे कि फोटो कहीं और न जाए, नहीं तो राहुल बाबा हमारी क्लास ले लेंगे. बाद में फोटोशॉप कर भीड़ की फ़ोटो डाली जाएगी.
मार खाने वाले पत्रकार ने रोते हुए कहानी बताई; “सर, हम तो आने ही नहीं वाले थे, कांग्रेस वाले फोन करके धमकी देकर बुलाए, हमको भी पता था कि कौन आएगा इनकी मीटिंग में. पहले पोर्ट्रेट और कैंडिड फोटो लिया कुछ लोगों का गेट पर ही, फिर जैसे ही अंदर आकर कुर्सी की फोटो ली, इन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया.”
पहले बताया जा रहा था कि प्रदेश कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के बारे में जानकारी देने के लिए यहां जनसभा बुलाई थी. इस दौरान खुद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के एस अलागिरी भी वहां मौजूद थे.
जानकारी के मुताबिक सभा में काफी कम लोग पहुंचे थे और ज्यादातर कुर्सियां खाली खाली थीं. ऐसे में कुछ फोटो पत्रकारों ने इन खाली कुर्सियों की तस्वीरें लेनी शुरू की. इससे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने इन पर हमला बोल दिया.
