सीमा पर तनाव है. बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से बमबारी जारी है, दो-तीन दिनों पहले उस बमबारी में नौ महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी है. और उसी दिन श्रीनगर में कुछ आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोली चलाकर पांच जवानों और कुछ मासूमों को मार दिया. हर साल इसी तरह कई मासूम लोग आतंकवादियों द्वारा मारे जाते हैं.
कुछ लोग ये मानते हैं कि इसे युद्ध से सुलझाया जा सकता है, कुछ लोग ये मानते हैं कि हिंसा कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होती, और कुछ लोग ये भी मानते हैं कि Nationalism, hyper-nationalism और jingoism के बहाने युद्ध की बातें करने वाले सारे लोग घिनौने, क्रूर और warmonger होते हैं. हर मसले का बहुत सारा परिप्रेक्ष्य यानि की perspective होता है. अक्सर हम ये मान लेते हैं कि हमारा परिप्रेक्ष्य ही सही है और दूसरों का ग़लत.
पुलवामा हमले बाद भी कई तरह के विपरीत विचार सामने आये हैं. लेकिन आज मैं पाकिस्तान को सबक सीखाने की बातें करने वाले लोगों के बारे में बोलना नहीं चाहता, आज मैं उन लोगों के बारे में बातें करना चाहता हूँ जो ये मानते हैं कि उरी पर फिल्म बनाकर या पुलवामा हमलों का बदला लेकर हमने अच्छा नहीं किया. आज मैं कुछ अच्छे लोगों के बारे में बातें करना चाहता हूँ.
अच्छे लोग हिंसा या हिंसा के किसी भी संवाद से दूर रहते हैं. अच्छे लोग आतंकवादी हमलों पर दुःख व्यक्त करते हैं, गाँधी के सन्देश लिखते हैं, फैज़ की नज़्म पढ़ते हैं, चैनल बदल कर गुस्सा कम करते हैं, और फिर सो जाते हैं. अच्छे लोग मोदी की हंसी में भी युद्ध के विषैले गीत सुन लेते हैं और अच्छे लोग जैश-ए-मोहम्मद को पनाह देने वाले इमरान खान में statesmanship देख लेते हैं. अच्छे लोगों में अच्छा दिखने की इतनी होड़ लगी रहती है कि हिन्दुस्तान के सौ लोगों का पोस्ट पढ़कर उन्हें पूरा हिन्दुस्तान खून का प्यासा दिखने लगता है और पकिस्तान के दो पोस्ट पढ़कर पूरा पाकिस्तान उन्हें शान्ति की जन्म भूमि दिखने लगती है.
आतंकवादी कैंपो पर हमला करना कब से ग़लत हो गया?
जब अमेरिका पकिस्तान में घुस कर लादेन को मार रहा था तब तो उसे युद्ध नहीं बोला गया था. उस दिन तो हमारे अच्छे लोग ये नहीं कह रहे थे कि ओबामा खून का प्यासा है और उसने वोट के लिए लादेन को मार दिया. उस दिन किसी ने ये नहीं कहा था कि पाकिस्तान की अवाम शांति चाहती है लेकिन अमरीकी लोग घिनौने हैं. मोदी ने बस ये कहा है कि पुलवामा का बदला लिया जाएगा और इतने में ही वो सबसे बूरा आदमी हो गया.
अच्छे लोगों का मानना है कि भारत को आतंकवादी कैम्पों पर हमला करने के बाद जश्न नहीं मनाना चाहिए था क्यूंकि इससे शान्ति की प्रक्रिया भंग होती है. अच्छे लोग अच्छा सच सुनना चाहते हैं, उन्हें बुरा सच उचित नहीं लगता. हर रोज़ जब हम शांति की अच्छी बातें लिखकर सो रहे होते हैं तो सीमा पर आतंकवादी हमलों में कोई न कोई जवान शहीद होता रहता है. हर रोज़ जब हम फैज़ और नेरुदा की कविताएं पढ़कर ख़ुद को अच्छा इंसान मानते रहते हैं तो उस समय कुछ निर्दोष लोग हमेशा के लिए शांत कर दिए जाते हैं. शान्ति और कविताताएँ उन्हें भी पसंद होती हैं, लेकिन जब उनके सामने आतंकवादी बन्दूक लेकर खड़ा रहता है, तब उनके पास बड़ी बड़ी philosophical बातें करने का convenience नहीं होता.
अच्छे लोग कहते हैं कि केवल प्रेम और संवाद से हिंसा रोकी जा सकती है. अच्छे लोग आपको ये नहीं सुनना चाहते हैं कि कश्मीर को per-capita के मुताबिक़ सबसे ज्यादा फण्ड मिलता है. इसमें education और medical facilities पर बहुत ध्यान दिया जाता है. अच्छे लोग ये नहीं सुनना चाहते हैं कि जब कोई जवान आतंकवादी को घेरने जाता है तो उसपर पत्थर बरसाए जाते हैं. अच्छे लोग अच्छी बातें लिख कर समस्या हल कर लेते हैं.
जी बिलकुल युद्ध से गरीबी और तबाही फैलती है. उससे आम आदमी परेशान होता है. आम आदमी के पास पहले से कम परेशानियाँ नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं है कि आतंकवादी हमलों में सेना को शांति से मर जाना चाहिए ताकि आम आदमी शान्ति की कविता लिख पाए. एक गंभीर समस्या को बस इसलिए तो नहीं भूल जाना चाहिए क्यूंकि कुछ गंभीर समस्याएं है और भी हैं.
अच्छे लोग ये तो बोल देते हैं कि सेना की इतनी फ़िक्र है तो सीमा पर लड़ने क्यों नहीं चले जाते, लेकिन कभी ये नहीं बोलते कि मैं सीमा पर शान्ति का सन्देश लेकर जाऊंगा.
प्रश्न पूछना अच्छा है. आप पूछते रहिये, लेकिन जवाब यदि कड़वा हो तो कान बंद मत कीजियेगा.

2 Comments
Very true. This librandus are really terrorist.
There several pieces of fishing gear that an angler can might utilize
in order to ensure his win at weigh in. Various most important pieces of fishing gear is the reel and rod and manufacturers associated with these combinations are aware of this kind.
They offer an endless selection you could use.
It is no longer practical to use just one rod and reel numerous forms of
fishing.
I assume hardness could be the most important characteristic of the cue suggestion. There is really no
formal standard in which cue tip hardness is uniformly scored.
Hardness can be approximated by pressing one’s thumb nail
into the top and releasing, or, a concern . use of every hardness testing device (which costs about $1,
000.00). The deeper the indentation in a cue tip after impact,
the softer the tip end. Usually, the thicker the tip, the softer
it has become.
You need to have a set of flight protectors as on top
of that they protect the flight from being hit through dart, they maintain the right shape on the flight when installed.
These a possess item for those darters.
Colors: I prefer the following colors; Green Pumpkin, Black Grape, Water Melon Magic, June Bug, Smoke Purple Flake, Road Kill
Camo, and Black Red Skip out. I match the glass bead to the bait.
Black, Brown, Purple, or Green beads will match all the previously mentioned colors.
If your cat won’t eat hefty food includes the pill or if she is simply ill to eat, you can “pill gun”, also termed
as a “pet piller”, from your veterinarian. This is
a plastic rod with little rubber cups on the final
that develop the pill until a plunger is forced. It’s best to get
a long gun by using a joker123 master.
And overlook the rest the Bust rule, merchandise in your articles
get an additional or one less than you would be smart to go out, the score
is voided and your score continues to be the same as when you
commenced the get rid of. Needless to say, you are considered always be ‘bust’ in order to get in order to
score of merely one as well, because there would be no double to go for .
Locate automobile. What’s under that mound? Is it your car
or perhaps it your neighbor’s motor? Hopefully, you remembered where you parked your vehicle before the storm hit,
depends upon may upwards cleaning off several cars before getting to your very own.
Accusation in court some guide concerning how to fish a jig.
Most you toy with abnormal to fish them may also work out which technique the bass
wants, you rapidly realize a killer sunday afternoon around water! http://fawikoviwhod.mihanblog.com/post/comment/new/42/fromtype/postone/fid/150434425259aa78bc9ca39/atrty/1504344252/avrvy/0/key/a28a930d9eb5939cd89393d8ab332184/