पुलवामा हमले के 12 दिन के अंदर ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दे दिया है.
आज तड़के ही खबर आना शुरू हो गयी थी कि भारतीय वायुसेना सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर दी गयी है. खबर है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप में बड़ी कार्रवाई की है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार आज सुबह भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने बालाकोट में भयंकर बमबारी कर पाकिस्तान की शह में चल रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. ख़बरों के अनुसार भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.
गौरतलब है कि वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद पहला मौका है जब इंडियन एयरफोर्स के जेट्स ने एलओसी पार की है. हालांकि अभी तक सरकार व वायुसेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन खबरों के अनुसार मिराज जेट्स की ओर से लेजर गाइडेड बम पीओके स्थित कैंप्स पर गिराए गए हैं. इन जेट्स ने पुंछ से टेक ऑफ किया था जेट्स के अलावा मिड एयर रिफ्यूलर बम, अर्ली वॉर्निंग जेट और ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किया गया है.
वहीं न्यूज एजेंसी news18 के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारतीय विमानों ने POK के बालाकोट और चकोटी में लगभग एक हज़ार किलो बम गिराए गए हैं, इस बड़ी कार्रवाई से निश्चित रूप से पाकिस्तान बौखलाया होगा. क्योंकि पाकिस्तान की सेकण्ड सेना जैश-ए-मोहम्मद के ख़ात्मे की शुरुआत हो चुकी है.
आज सुबह ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करके स्वीकार किया था कि भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन किया है. गफूर ने ट्वीट में कहा कि भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है जिसका पाकिस्तानी वायु सेना ने तुरंत जवाब दिया जिसके बाद भारतीय विमान वापस चले गए.
एक और ट्वीट में गफूर ने कहा “मुजफ्फराबाद सेक्टर से भारतीय वायुसेना के विमानों की घुसपैठ, पाकिस्तान वायु सेना द्वारा समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया का सामना करते हुए जल्दबाजी में पेलोड जारी किया गया, जो बालाकोट के पास गिर गया कोई हताहत या नुकसान नहीं.”
सनद रहे कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि “सेना को खुली छूट दे दी गयी है, वह तरीका व स्थान खुद तय करेगी.”

2 Comments
बहुत बढ़िया भाई
Bhut Achha