पाटीदार आंदोलन से सुर्खियां बटोर बाद में कांग्रेस का दामन थाम लेने वाले हार्दिक पटेल 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. 2015 के मेहसाणा दंगा केस में उन्हें मिली 2 साल की सजा पर गुजरात हाई कोर्ट ने कोई रोक लगाने से साफ़ इनकार कर दिया है.
हार्दिक पटेल सजा से छूट के लिए हाई कोर्ट पहुंचे थे. वर्तमान में हार्दिक पटेल के पास अभी सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का विकल्प खुला है.
गुजरात की एक अदालत ने जुलाई 2018 में बीजेपी विधायक के दफ्तर पर हमला करने के आरोप में हार्दिक पटेल और उनके दो अन्य साथियों को दोषी ठहराया था साथ ही हार्दिक पटेल समेत उनके साथियों को दो साल की सजा सुनाई थी.
अब देखना ये है कि हार्दिक का अगला कदम क्या रहता है. फिलहाल कुछ वक़्त से उनके सितारे गर्दिश में ही नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे उनके कुछ वीडियो में जहाँ उनके पुराने साथी उन्हें आंदोलन से धोखा करने का कसूरवार मान रहे हैं वहीँ उनकी रैलियों में भी मोदी मोदी के नारे लग रहे हैं.
