यह नया भारत है, ये नहीं रुकेगा

कल के पाकिस्तानी हमले से एक बात साफ हो गई की पाकिस्तान कुछ भी कर के भारत को रोकना चाहता है. आतंकवादी हमें रोकना चाहते है. पर भारत ना रूकेगा, ना थमेगा.

आज प्रधानमंत्री ने भारत भर में वालंटियर्स के साथ आजतक की सबसे बड़ी बातचीत के दौरान कुछ महत्वपूर्ण शब्द बोले.

“इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं. देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है. पूरा देश आज एक है और हमारे जवानो के साथ खड़ा है. दुनिया हमारे Collective विल को देख रही है. हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए. या हमारे दुश्मनो को हमारे पर ऊँगली उठाने का मौक़ा मिल जाए.

साथियों, जब दुश्मन भारत को अस्थिर करने की साजिश करता है, जब आतंकी हमला करते हैं, तो उनका एक मकसद ये भी होता है कि हमारी गति और प्रगति रुक जाए, हमारा देश थम जाए. उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बनकर खड़ा होना है. उन्हें दिखा देना है कि न ये देश रुकेगा, न देश की प्रगति थमेगी.

देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा हुआ है. हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है इसलिए हम सबको भी सिपाही बनकर, देश की समृद्धि और सौहार्द के लिए दिन रात एक करना होगा.

देश के भीतर और देश की सीमा पर दिन रात एक कर रहे एक-एक वीर बेटे और वीर बेटी के प्रति हम कृतज्ञ हैं. वो हैं, तभी हम हैं. इसलिए मेरा प्रत्येक देशवासी से आग्रह है कि राष्ट्रनिर्माण के इस महायज्ञ में वो जिस भी दायित्व के साथ जुटे हुए हैं, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते चलें, देश को प्रगति पथ पर बढ़ाते चलें.”

भारत एक होके रहेगा
भारत एक साथ काम करेगा
भारत एक साथ बढ़ेगा
भारत एक साथ लड़ेगा
भारत एक साथ जीतेगा

प्रधानमंत्री बिलकुल ठीक बोले. पाकिस्तान भारत को रोकना चाहता है. पर भारत ना 26/11 के बाद रुका था, ना उरी के बाद और ना अब रुकेगा. भारत के इस विकास को रोकने की चाह रखने वाले व्यक्ति भारत के शुभचिंतक नहीं हैं.


यह नया भारत है, ये नहीं रुकेगा !