2019 के महासंग्राम की रणभेरी बजने से पहले जनता का मन टटोलने के लिए राजनैतिक पार्टियाँ लगी हुई हैं. राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता ज़मीन पर कार्य कर रहे हैं. जनता के अपने मुद्दे हैं. EVM पर बवाल मचा है. इसके बीच जनता को अपना फैसला करना है. दूसरी ओर मुद्दों का गड्डमड्ड करने के भी प्रयास हो रहे हैं और हालात का ऐसा चित्रण करने की कोशिश हो रही है जो हवा हवाई हैं.
इस सबके मद्देनजर लोपक ने सोचा कि आखिर क्यों न जनता के बीच जाकर मुद्दों की पड़ताल की जाए, हालात का जायजा लिया जाए. पूरे देश का भ्रमण करते हुए जमीनी हकीकत पता लगाना पहाड़ तोड़ने से भी कठिन काम है. फिर भी चुनौती स्वीकार करते हुए ‘लोपक’ ने यह करने के लिए ‘जन की बात’ के साथ साझी पहल की. ‘लोपक’ शीघ्र ही ‘जन की बात’ के प्रदीप भंडारी के साथ आपके सामने ‘देश की बात, देश के साथ’ लाने जा रहा हैं. ‘लोपक’ और ‘जन की बात’ की यह साझा प्रस्तुति देश की सियासी हकीकत देश को बताने का एक ईमानदार प्रयास है.
‘लोपक’ आप सबसे इस प्रस्तुति से जुड़ने और जुड़े रहने का निवेदन करता है और आशा करता है कि लोपक को यहाँ भी आपका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहेगा.
