कश्मीर में ISIS स्टाइल मर्डर पर आपकी चुप्पी को हम क्या समझें लिबरल जी?

एक लड़की अपनी जान की भीख मांग रही है. उसके सामने हाथ में बंदूक लिए एक आदमी खड़ा है. 10 सेकंड के अंदर ही उस बंदूक की नली से गोली निकली और लड़की के सिर पर लगी. उसके प्राण पखेरू उड़ गए. यह दृश्य आपको कहाँ का लगता है? निश्चित रूप से आपके मन में आ रहा होगा कि यह या तो सीरिया अथवा पाकिस्तान का दृश्य होगा. परंतु यह किसी और देश की नहीं बल्कि भारत की तस्वीर है.

एक आतंकी की बहन, जिसकी आंखों में ‘आतंकवाद से आज़ाद’ कश्मीर का ख्वाब था, कायर आतंकियों ने की हत्या #Watch Embeded Video

Posted by Jammu-Kashmir Now on Thursday, January 31, 2019

साउथ कश्मीर के पुलवामा की 25 वर्ष की इशरत मुनीर उस आग का शिकार हो गयी, जो कश्मीर में दशको से भड़की हुई है. उसका स्वप्न था कि कश्मीर इस प्रकार की हिंसा और रक्तपात के तांडव से आज़ाद हो जाये. परंतु उसके इस स्वप्न को पूरा करने के लिए उसे अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी. वो आतंकवाद से लड़ी. इस बीच उसने 15 आतंकियों को मौत के घाट उतारने में भारतीय सेना की भी सहायता की थी. कश्मीर में हाल ही में मारे गए अल-बद्र चीफ आतंकी जीनत-उल-इस्लाम की वह ममेरी बहन थी. इशरत आतंकियों के ठिकानों का पता लगा उसकी खबर भारतीय सेना तक पहुंचाती थी. इसी से आप अंदाजा लगा लीजिये कि उसने देश को परिवार से ज़्यादा ऊपर रखा था. बस यही बात नर-पिशाचों को हजम नहीं हुई. हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने 31 जनवरी को इशरत मुनीर को पुलवामा से अगवा कर लिया. फिर उसको शोपियां में ड्रगाड के जंगलों में ले जाकर इस्लामिक स्टेट स्टाइल में उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसकी हत्या का वीडियो भी बनाया. 

इस पूरी घटना पर कोई शोर नहीं मचाया गया. बुद्धिजीवियों और लिबरल बिरादरी के पत्रकारों के मुख से ‘असहिष्णुता’ नामक शब्द नहीं निकल रहा है. ऐसा लग रहा है मानों सारा साहित्य और सारे अवार्ड इस खबर पर खत्म हो चुके है. कोई टीवी स्क्रीन भी काली नहीं कर रहा है. इस सन्नाटे के बीच सत्य चींख रहा है, मगर किसी भी चैनल का कैमरा उस तक नहीं पहुँच रहा है. क्या इस देश के बुद्धिजीवियों, अवार्ड वापसी टोली और पत्रकारों को सच में इस खबर का पता नहीं है? और यदि है तो फिर रात में उनको नींद कैसे आ जाती है.

देश की एक बेटी के साथ कुकृत्य देश को झकझोर देने वाला है. महागठबन्धन वाले राजनैतिक जोड़-घटाने वाले शोर के बीच कश्मीर में यह स्थिति बहुत कुछ बताती है. हास्यास्पद स्थिति तो तब हो जाती है जब कश्मीरियों के अधिकारों पर बात कर टीवी डिबेट्स में चींखने वाले लोग भी इस पर चुप है. क्या उनकी यह चुप्पी इस अराजक और हिंसक तांडव वाली स्थिति को मौन समर्थन नहीं है? देश को यह ज़रूर देखना चाहिए कि इस देश के अंदर कुछ दिन पहले एक खास वर्ग को देश में रहने से डर लगता था. वो लोग अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए विदेशों में जाते हैं, महंगी गाड़ियों में चलते हैं, लेकिन फिर भी उनको इस देश में डर लगता है. सोशल मीडिया पर कठुआ मामले के बाद प्ले कार्ड वाला गेम खेलने वाले लोगों को भी लिखने के लिए शब्द नहीं सूझ रहे हैं. देश के अंदर यह अजीब स्थिति है.

देश के भीतर ‘मोमबत्ती ब्रिगेड’ की इस चुप्पी ने ‘इंटेलेक्चुअल दोमुँहापन’ की एक मिसाल दी है. राष्ट्र को यह तय करना है कि देश में इस बौद्धिक ‘असहिष्णुता’ का जिम्मेदार कौन है. बंदूक ले कर देश के खिलाफ लड़ने वाला ही आतंकवादी नहीं होता, बल्कि चुप रह कर उस आतंकवादी के कुकृत्यों को ‘मौन सहमति’ देने वाला भी उतना ही दोषी होता है. देखना यह है कि लूट्यन्स मीडिया का यह सन्नाटा कब खत्म होता है.

फोटो

6 Comments

  1. March 14, 2019 - 1:08 pm

    Its not easy getting a ticket during peak season but there are techniques and
    means that will you can accomlish this! I can reasonably be sure you might have not heard people simple methods when you can book tickets
    online and offline at really cheap rates. Continue
    reading to find out more!

    To my amazement, she told me she would get to be able to me within an hour.
    I got an email a little over a person later and
    was within the name and phone number as someone who had used her method to
    cure dogs infections. However, before I made the phone call,
    I need to selected that I wasn’t just given the name of just any
    person so I have done a reverse phone search to make certain that
    the phone number belonged to should and which was when I made cell
    phone call.

    There also are an fitness system which can typically be helpful you r.
    With this plan, on the liner what involving exercises you need to perform at certain time actually lose some fat.

    One thing is sure about the west End. The plays there world class and
    are performed by a portion of the greats of both theatre and large screen. The greats of British
    cinema started their working eats the issue.

    But you can ask, if Matt Huston’s Get Him
    Back Forever is so wonderful what say we more women step forward and claim that they used the this book to acquire their ex rear
    side? Well, let me ask just question. After you’re done getting he
    back are you going to shout it from the rooftops and let everyone know may bought a ntc33
    download iphone that taught you the way to use dirty
    psychological tricks and male psychology to get back together.
    No, organization be happy that you’ve got your
    ex back and you’re simply going to forget who Matt Huston ever had become.
    Am I right?

    If you are looking for facts and latest on 2011 Rugby World Cup
    after that you must book online advance 2011 Rugby World Cup tickets at best
    value ranges. For those who want to find all live thrill and action at
    fullest, must go for live 2011 Rugby World Cup Violations!

    Don’t let your photos gather virtual dust!

    Print a book for yourself and share your creation online
    with family and friends by means of online photo book
    printing services. Scraped wanted to sell your pics?
    Create a photo book and sell online without risk.
    You will save lots dollars by getting to print mass
    copies and test the market first. https://sergievgrad.ru/bitrix/redirect.php?event1=&event2=&event3=&goto=http://www.fjxzybxg.com/comment/html/?185437.html

Comments are closed.