बालकोट हमले के बाद पकिस्तान की छटपटाहट जायज़ है. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान नकारता रहा था कि भारत ने कोई हमला नहीं किया है. इस बार के हमले के बाद पाकिस्तान ने एक नई और बेहद घटिया रणनीति निकाली है. पाकिस्तान ने सायकोलोजिकल वारफेयर शुरू कर दिया है.
सुबह से ही दावा किया जा रहा था कि एक फाइटर पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है. इससे पहले की सरकार पुष्टि कर पाती कि सच में कोई पायलट कब्ज़े में है या नहीं, देश में बैठे देशद्रोहियों की मदद से पाक ने यह साइकोलॉजिकल जंग शुरू कर दी.
पाकिस्तान ने हमारे आर्मी इस्टेबलिशमेंट पर हमला करने की कोशिश की जिसमें उस कोशिश को नाकाम कर उनके F16 को मार गिराया और उसी कोशिश में हमारे वीर विंग कमांडर अभिनंदन पकिस्तान की गिरफ्त में आ गए.
इस बात को समझना जरूरी है कि यह युद्ध हम पर थोपा गया है और अब इससे पीछे नहीं हटा जा सकता . जंग है तो खून तो बहेगा ही.
यह ख़बर फैलती और सरकार कुछ बोलती इससे पहले ही लिबरल रुदालियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि भारत को अपनी युद्ध स्तर की तीव्रता को कम करना होगा. #SayNoToWar वाले हैशटैग हर जगह लिखे जाने लगे. पर यह पहली बार नहीं जब लिबरल कुनबा देश की सरकार को पाक के हाथों ब्लैकमेल करवाने में मदद कर रहा है. 1999 में जब पाकिस्तानी ISI की मदद से हरकतुल मुजाहिद्दीन ने भारतीय विमान को हाइजैक कर लिया था, तब भी इन की वजह से पाकिस्तान को मदद मिली थी.
हाइजैक करने के पीछे का कारण आतंकवादियों को भारत की जेल से छुड़ाने का था. इससे पहले की भारत सरकार कोई निर्णय लेती, मीडिया चैनलों ने प्लेन में फंसे यात्रियों के घरवालों की रोती हुई तस्वीरें दिखा-दिखा कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की. फिल्मों में विलेन खुद किडनैप हुए बच्चे की तस्वीर पिता को भेजता है पर यहां तो पाकिस्तानी विलन के भारतीय मित्र ही तस्वीरें भेज-भेज के बच्चे के पिता को ब्लैकमेल कर रहे हैं.
यह बहुत ज़रूरी है कि इस बार कंदहार वाली गलती दुबारा न हो. यह बात समझना जरूरी है कि सरकार भी नौसीखिया नहीं है. उसे भी पता है कि अगर किसी देश पर हमला किया जाएगा तो उनका जवाब भी आएगा, जानें जाएंगी पर लिबरल यही बताना चाहते हैं कि ऐसा होना सरकार की गलती है. आखिर किस युद्ध में जाने नहीं जाती हैं!
आम नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम कोई भी वीडियो या पोस्ट बिना सच्चाई जाने न विश्वास करें न फारवर्ड करें. इस वक्त देश और उसकी सेना के साथ खड़े होने का वक्त है न कि पाकिस्तान के पैंतरों में फंसने का. हमें अपना दिल मजबूत रखना होगा. जब वो सैनिक नहीं डर रहा तो हमें भी उसकी वीरता पर शक नहीं करना चाहिए.

1 Comment
हम जहर से हैं भरे तु हमें काटने की सजा पाएगा