मेट्रो महिमा

दिल्ली मेट्रो रेल का फैला जाल राष्ट्रमंडल खेलों से दिल्ली की आधारभूत संरचना में हुए बदलावों का एक पैमाना है. इस दौरान हुए घोटालों को कोसने वालों को मैं लोकतंत्र और विकास का विरोधी मानता हूँ. अपने सतही शोध से मैने यह गूढ़ निष्कर्ष निकाला है कि लोकतंत्र घोटाला प्रधान शासन प्रणाली है एवं विकास और घोटाला रेल की दो पटरियों की तरह सदैव समानान्तर चलते हैं.दिल्ली मेट्रो रेल की मातृ संस्था भारतीय रेल है. इस पर मुझे भोजपुरी की एक कहावत याद आती है – हरही के कोख में सोरही, सोरही के कोख में हरही. भारत में जिसे देखो मुँह उठाकर विश्व स्तरीय सेवा देने का डपोरशंखी दावा ठोकने लगता है. दिल्ली मेट्रो को कभी ऐसे दावों की जरुरत नहीं पड़ी क्योंकि उसकी सेवाएं सच में विश्व स्तरीय हैं. मैं जानता हूँ कि इस वाक्य पर मेरी ट्रॉलिंग होगी; “भारत के अलावा कोई देश देखा भी है बे?.” अपनी अनेक एकदिवसीय नेपाल यात्राओं का हवाला देकर मैं ट्रॉल्स का मुँह बंद कर दूँगा.

सिर्फ बेहतर नागरिक सुविधाओं से नागरिकों में उतना ही बेहतर नागरिक भाव नहीं पैदा किया जा सकता. राजीव चौक और अन्य बड़े स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा लाइन की धज्जियां उड़ाना और रोकने पर ‘मुंहदुबर’ सिक्योरिटी गार्ड्स से मुंहठोंठी करना इसका ज्वलंत प्रमाण है. भीड़ में उतरने-चढ़ने वाले अनेक यात्री आपको दोपाया से चौपाया होते दिख जाएंगे – दो पैरों से उतरते-चढ़ते हुए और अपने दोनों हाथ आगे वाले यात्री की पीठ पर लगाकर उसे उतरने-चढ़ने में मदद करते हुए. अवसरवादिता का जोरदार व सजीव नमूना देखना हो तो आठवें कोच की लाइन में खड़े यात्रियों में छह कोच की ट्रेन आने पर मची भगदड़ को देख लीजिए. दिल्ली ने बंगाल से सबक लेते हुए क्रांतिकारी सरकार बना ली है. कोलकाता के भद्रो मानुष से कुछ और भी तो सीखो जो माछ दूकान पर भी बिना कहे लाइन में खड़े हो जाते हैं और किसी भी जगह लाइन टूटने पर ‘लाइने दाराओ, लाइने बाहिरे जाबे ना’ कहकर जोरदार विरोध करते हैं.

मेट्रो की सीट को लोग बैकुंठ की बुकिंग जैसे भाव से देखते हैं. सीट की धक्कामुक्की में संवैधानिक संकट तब आ जाता है जब दो सीटों पर दो लोगों के बीच एक तीसरा टंग जाता है. मैं कभी सीट की मारामारी में नहीं पड़ता, हमेशा अपनी 11 नंबर की निजी पोर्टेबल कुर्सी साथ लेकर चलता हूँ. किसी जरुरतमंद के लिए किसी को सीट छोड़ते देखकर आस जगती है कि करुणा अब भी शेष है. दूसरे ही पल महिलाओं, विकलांगों या वरिष्ठ नागरिकों की सीट पर बैठे किसी सामान्य यात्री का हकदार को हक देने में आनाकानी करना बताता है कि कलयुग अपने चरम पर है. एक दिन एक भोले यात्री ने किसी से पूछा; “नवेडा (नोएडा) जाने के लिए कउन टरेन धरें?” ज्ञानी सहयात्री ने इस प्रश्न का उत्तर इस भाव से दिया गोया मेट्रो का रुट नहीं बता रहे बल्कि ब्रह्म ज्ञान दे रहे हैं.

सुबह मेट्रो से खटनी-खोली टू एंड फ्रॉम की यात्रा में जन सैलाब को देखकर यह अनुमान लगाने का मैं प्रयास करता हूँ कि इस विकसित और आधुनिक दिल्ली में लोग-बाग काम पर जाते हुए अधिक खुश या निराश हैं या घर लौटते हुए पर आज तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सका. अलबत्ता, मेट्रो के वातानुकूलित कोच में भी गर्मागर्म बहसें लगभग रोज देखने को मिल जाती हैं. एक दिन एक महानुभाव ने किसी को झिड़का; “धक्का क्यों दे रहे हो?” जबाब मिला; “धक्का नहीं दिया अंकल.” महानुभाव धक्के से चिढ़े थे, अंकल सुनकर पजामे से बाहर हो गये; “अंकल किसे बोला बे?” बातों ही बातों में दोनों गुत्थमगुत्था हो गये. कुछ यात्री शांत कराने का प्रयास करते रहे, अधिकांश मजे लेते रहे. तभी किसी ने मार्मिक अपील की; “आपस में मत लड़ो भाई.” भीड़ को चीरती एक दूसरी आवाज आई; “मेट्रो में आपस में ही लड़ सकते हैं, पाकिस्तान से नहीं.” यात्रा के दौरान यदि आपको राजनीतिक बहस सुनने को मिल गयी तो दिए जाने वाले तर्क-कुतर्क सुनकर आपका दिमाग यह फैसला करने से इनकार कर देगा कि आपका मनोरंजन हो रहा है या उत्पीड़न.

दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट दिल्ली सिर्फ स्मार्ट कार्ड धारियों में ही नहीं दिखती बल्कि तब भी दिखती है जब कोई छोटा बच्चा अपने अभिभावक के साथ टिकट का पैसा बचाने के लिए एक्जिट गेट से झुककर बाहर निकल जाता है. प्यार के रंग चतुर्दिक देखे जा सकते हैं दिल्ली मेट्रो में. चप्पा-चप्पा अनगिनत प्रेम की असंख्य कहानियों का साक्षी है. सोचता हूँ कि दिल्ली मेट्रो नहीं होता तो संत वलेंटाइन सप्ताह के रोज डे, चॉकलेट डे, किस्स डे, हग डे जैसे डेज के वेन्यूज की कितनी किल्लत होती. एक दूसरे का हाथ थामकर चढ़ते-उतरते प्रेमी जोड़ों को देख बहुत अच्छा लगता है. दूसरों को होती असुविधा देखकर कभी-कभी कोफ्त भी होती है. किन्तु इन जोड़ों का भी कोई कसूर नहीं. वे ‘मेला में सईयां भुलाइल हमार …’ गाने में बताए गए अनिष्ट की किसी भी संभावना को खारिज कर देना चाहते हैं.

लोपकाचार्य के अनुसार, अब मैं एक स्थापित लेखक हूँ. लोपक.org पर मेरे दर्जन भर से अधिक लेख छप चुके हैं, प्रतिष्ठित जागरण ग्रूप के अखबार का स्तंभकार भी हूँ. ‘मंकी बैलेसिंग’ व ‘ट्विस्टिंग’ मेरा कर्तव्य व अधिकार है, शायद मजबूरी भी. व्यंग्य लिखने बैठा हूँ, दिल्ली मेट्रो की तारीफ में कसीदे पढ़ने नहीं. आप होंगे दिल्ली मेट्रो की चमकती सफाई के मुरीद, मैं नहीं हूँ. यह सफाई यात्रियों की स्वतंत्रता की कीमत पर है. न कागज फेंकने की आजादी है, न पान मसाला थूकने की. यात्री स्वतंत्रता का कोई पैरोकार जब हिम्मत करके थूकने आदि का प्रयास करता है तो सहयात्री ही उसे पमपमाने लगते हैं. भारतीय रेल को देखो. वह अपने यात्रियों जिन्हे मंत्री जी ग्राहक कहना पसंद करते हैं, को कितनी स्वतंत्रता देता है.

रोज लाखों फूट-प्रिंट पड़ते हैं राजीव चौक जैसे स्टेशन पर किन्तु रात साढ़े दस के बाद जाएं तो ऐसा लगता है कि कोई आया ही नहीं था. ये भी कोई बात हुई. बगल में भारतीय रेल के नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर जाइए, ऐसा खालीपन नहीं दिखेगा क्योंकि भारतीय रेल अपने यात्रियों/ ग्राहकों से प्यार करता है और उनकी छोड़ी गयी गंदगी को भी निशानी समझकर जल्दी नहीं मिटाता.

दिल्ली मेट्रो की समय पर चलने की आदत हम खटिकों के लिए परेशानी का सबब है. खटनी पर देर से पहुँचने पर मेट्रो के विलंब होने का बहाना हम अपने सेठ से बना ही नहीं सकते. भारतीय रेल ऐसी कोई पाबन्दी अपने यात्रियों/ ग्राहकों पर नहीं लगाता कि समय पर ही पहुँचो. उल्टा समय पर पहुँचे यात्रियों को डिमोटिवेट करने के लिए वह अपनी उद्घोषणाओं से उसे चिढ़ाता है कि फलां जगह जाने वाली ढ़िमकान गाड़ी इतने घंटे विलंब से चल रही है.

जब मैं किसी पड़ोसी देश के नागरिक को दिल्ली मेट्रो को आश्चर्य की निगाह से देखते हुए देखता हूँ तो मेरा भारतीय स्वाभिमान कुलांचे मारने लगता है. दिल्ली से बाहर के किसी भारतीय का मेट्रो में चकित चेहरा देखकर स्वयं के दिल्लीवासी ‘इंडियन’ होने पर गर्व होता है. साथ ही मैं भगवान से यह कामना करता हूँ कि शेष भारत में भी विकास के ऐसे टापू थोक में दिखें.

लेखक -: राकेश रंजन (@rranjan501)
चित्र :- सुरेश (@sureaish)

दर्शन Surplus प्रदर्शन Deficit @rranjan501

25 Comments

  1. Santosh Gupta
    May 28, 2017 - 6:21 am

    हर मेट्रो यात्री के अनुभव का सजीव चित्रण, पर लिखना सबके बस की बात नहीं. संतुलित लेख, व्यंग्य के लिए जरूरी नहीं कि केवल नकारात्मक हास्य का सहारा लिया जाए. मेट्रो संचालन के बाद लखनऊ के यात्रियों की स्वच्छंदता की भी परीक्षा होगी. महिमामंडित तेजस जैसा चीरहरण मेट्रो का भी न हो जाए.

  2. April 5, 2019 - 1:57 pm

    417356 180999Sounds like some thing a lot of baby boomers really should study. The feelings of neglect are there in many levels when a single is more than the hill. 588472

  3. April 6, 2019 - 1:25 am

    567724 157977Which is some inspirational stuff. Never knew that opinions may possibly be this varied. Thank you for all the enthusiasm to supply such helpful details here. 934466

  4. April 7, 2019 - 4:02 am

    533001 511823You made some decent points there. I looked on the internet for the problem and found most individuals will go along with with your internet site. 444828

  5. April 7, 2019 - 12:53 pm

    536236 875586Oh my goodness! an incredible post dude. Thank you Nonetheless Im experiencing challenge with ur rss . Don know why Unable to subscribe to it. Is there anyone getting related rss drawback? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 107878

  6. April 9, 2019 - 6:30 am

    314633 181117Good read, I just passed this onto a colleague who was performing some research on that. And he actually bought me lunch as I located it for him smile So let me rephrase that: Thank you for lunch! 738947

  7. April 11, 2019 - 8:30 pm

    420008 637878For anyone one of the lucky peoples, referring purchase certain products, and in addition you charm all with the envy of all of the the many any other folks around you that tend to have effort as such make a difference. motor movers 600333

  8. April 12, 2019 - 12:06 am

    22200 887411Glad to be 1 of several visitors on this awing web site : D. 555809

  9. April 12, 2019 - 12:41 am

    283398 82039Hey! Do you use Twitter? Id like to follow you if that would be ok. Im certainly enjoying your weblog and appear forward to new updates. 179777

  10. April 12, 2019 - 2:44 am

    31487 210599Maintain up the fantastic function , I read few weblog posts on this website and I believe that your internet site is real intriguing and has bands of great info . 439371

  11. April 14, 2019 - 10:55 pm

    956830 660235An attention-grabbing discussion is worth comment. I believe that you really should write a lot more on this matter, it wont be a taboo topic even so usually persons are not sufficient to speak on such topics. Towards the next. Cheers 141576

  12. April 14, 2019 - 11:01 pm

    386622 143553Private Krankenversicherung – Nur dann, wenn Sie sich fr die Absicherung ber die Rentenversicherung entschieden haben, dann knnen Sie sich sicher sein, dass Sie im Alter so viel Geld haben, damit Sie Ihren Lebensstandard halten knnen. 724006

  13. April 15, 2019 - 2:11 am

    297947 824724I discovered your weblog internet site site on the search engines and check several of your early posts. Always sustain up the extremely good operate. I lately additional increase Rss to my MSN News Reader. Looking for toward reading significantly far more on your part later on! 2273

  14. April 15, 2019 - 2:44 am

    482251 308250I saw two other comparable posts although yours was the most beneficial so a great deal 67410

  15. April 15, 2019 - 2:53 am

    905238 899142An really intriguing read, I may possibly possibly not agree completely, but you do make some really valid points. 542255

  16. April 17, 2019 - 12:05 am

    745740 891487hi excellent page i will definaely come back and see once again. 687743

  17. April 17, 2019 - 7:50 pm

    830952 921903Thank you for your very good information and feedback from you. san jose used car 122126

  18. April 17, 2019 - 10:54 pm

    385055 63619Hello! I just now would pick to supply a enormous thumbs up with the great info you can have here within this post. I will be coming back to your blog internet site for additional soon. 948344

  19. April 18, 2019 - 5:10 pm

    901942 56264I truly enjoy seeking by means of on this web website , it holds superb content material . 621060

  20. April 19, 2019 - 12:30 am

    202900 412093Spot on with this write-up, I truly think this web site needs much a lot more consideration. Ill probably be again to read much a lot more, thanks for that info. 969406

  21. April 20, 2019 - 10:18 pm

    739100 268998Some genuinely valuable information in there. Why not hold some sort of contest for your readers? 218552

  22. April 20, 2019 - 10:27 pm

    360024 890683You made some decent points there. I looked on the internet for that concern and located most individuals will go together with with the web site. 178077

  23. April 21, 2019 - 11:53 pm

    739381 389747Yay google is my world beater helped me to locate this fantastic internet site ! . 951102

  24. April 22, 2019 - 1:08 am

    97390 139871if the buffalo in my head could speak german i would not know a god damm thing. What i do know is that the language of art is out of this world. 550321

Comments are closed.