आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है नींद की कमी. आप अपने मित्रों से उनकी नींद के बारे में पूछकर देखिये. अनेकों से आपको यही जवाब मिलेगा कि उन्हें ठीक से नींद नही आती. अगर आप खुद को हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं या आप ज्यादा तनावग्रस्त रहते हैं तो इसका बड़ा कारण आपकी नींद की कमी भी हो सकती है.
नींद इतनी आवश्यक क्यों है, क्यों नींद की कमी कई बिमारियों को जन्म दे सकती हैं, हम अपनी नींद को बेहतर कैसे बना सकते हैं, ऐसे कई सवाल हमारे मन में उठते रहते हैं. इन्ही सवालों का जवाब डॉक्टर मैथ्यू वाकर अपनी पुस्तक “Why we sleep: Unlocking the Power of Sleep and Dreams” में दे रहे हैं. लेखक यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया, बर्कली में न्यूरोसाइंस और साइकोलोजी के प्रोफेसर हैं और उनके शोध का विषय ‘मानव स्वास्थ्य एवं रोग पर निद्रा का प्रभाव’ है.
मैथ्यू ने इस पुस्तक को चार भागों में विभाजित किया है. पहले तीन भाग निद्रा के क्यों, कैसे, कब जैसे सवालों के उत्तर देते हैं- जैसे नींद आती क्यों है, आपको सोना क्यों चाहिए, हम क्यों और कैसे सपने देखते हैं. इन सभी प्रश्नों का उत्तर उन्होंने विज्ञान द्वारा देने की चेष्टा की है.
सामान्य पाठकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण इस पुस्तक का चतुर्थ भाग है, जिसमे मैथ्यू निद्रा- गुणवत्ता (Sleep Quality) में आये गिरावट के कारणों की चर्चा करते हैं तथा पाठकों को इसे सुधारने के लिए प्रयोग में लाये जा सकने वाले सलाह देते हैं. उनकी राय में एक अच्छी नींद में सर्वाधिक आवश्यक यह है कि हम एक नियत समय पर ही रोज सोयें एवं जगा करें. इसके लिए वह सलाह देते हैं कि यदि आपको तय समय पर सोने और उठने में परेशानी हो रही हो रही हो तो आप पहले कुछ दिनों के लिए अलार्म और घडी की सहायता से तय समय पर ही बिस्तर पर जायें व बिस्तर से उठें. ऐसा करने से कुछ दिनों में आपके शरीर का सकार्डियन रिद्म (Cicradian Rhythm) का अभ्यस्त हो जाएगा और आपकी निद्राचर्या (Sleep Schedule) नियमित हो जाएगी.
साथ ही वह शारीरिक व्यायाम सुबह में या सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले करने की सलाह देते हैं. कैफीन की अर्ध आयु (Half Life) 5-7 घंटे की होती है, अतः कॉफ़ी एवं कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन दोपहर के पश्चात नही करना चाहिए. मैथ्यू सोने से पहले अल्कोहोलिक पेय के सेवन से भी मना करते हैं तथा बताते हैं कि अल्कोहल का सेवन निद्रा के R.E.M. अवस्था में बाधा पहुंचाता है. वे शाम होने के बाद इलेक्ट्रोनिक उपकरण जैसे स्मार्ट फोन, आइपैड, टीवी के कम से कम इस्तेमाल की सलाह देते हैं क्योंकि इससे निकलने वाला ब्लू लाइट हमारे शरीर में मेल्टोनिन (Meltonin) के उत्पादन को बाधित कर देता है जिससे हमें नींद आने में देरी होती है. वे हमें अंधेरे व ठंढे कमरे में सोने की सलाह देते हैं और बताते हैं कि अगर आपको कमरे में अँधेरा करने के पश्चात अपनी हथेली दिख रही है तो इसका मतलब आप अपने कमरे को तब तक लाइट प्रूफ करते रहें जबतक आपको अपनी हथेली दिखनी बंद न हो जाये.
मैथ्यू ने यह पुस्तक मुख्यतः अमेरिकी पाठकों के लिए लिखी है, अतः उन्होंने अमेरिकी समाज के उदाहरणों का ही जिक्र किया है. पर उनकी एक चेतावनी भारतीय परिवेश में भी बिलकुल सटीक बैठती है. वह चेतावनी है बच्चों की स्कूल टाइमिंग का सुबह और जल्दी होते जाना. जहाँ 1990 के दशक तक भारतीय विद्यालय छात्रों के लिए सुबह 9:30 बजे या 10 बजे से खुलते थे, वहीं पिछले कुछ सालों से यह समय घटकर सुबह के 7-8 बजे तक हो गई है. मैथ्यू इसे एक बेहद खतरनाक चलन बताते हैं एवं रिसर्च स्टडीज के हवाले से पाठकों को बताते हैं कि जब स्कूल देरी से खुलते हैं तो बच्चों का अकादमिक प्रदर्शन बेहतर हो जाता है. उनकी व्यवहारिक समस्याए (Behavioral Problems) कम हो जाती है, मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी. पर विदायलयों के खुलने का समय बढने की बजाये साल-दर-साल कम ही होता जा रहा है जो एक बेहद चिंताजनक विषय है. अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
यह पुस्तक ऐसी ही बेहतरीन सूचनाओं एवं सलाहों से भरी हुई है. पुस्तक साधारण भाषा शैली में लिखी गई है. 415 पन्ने की यह पुस्तक अपने-आप में ज्ञान का एक पिटारा है. हर किसी को इसे पढना चाहिए. आप इसे अमेजन पर खरीद सकते हैं.

10 Comments
998564 89509Hi, you used to write excellent posts, but the last several posts have been kinda boring I miss your excellent posts. Past few posts are just a bit bit out of track! 713599
780442 531413Hi. Cool write-up. Theres an concern together with your web site in firefox, and you may want to check this The browser may be the market chief and a good section of men and women will pass more than your wonderful writing because of this dilemma. 360204
625750 466564The the next occasion I read a weblog, I actually hope so it doesnt disappoint me around brussels. Come on, man, Yes, it was my option to read, but I just thought youd have some thing fascinating to state. All I hear can be plenty of whining about something that you could fix if you werent too busy searching for attention. 664487
354422 293024I believe this is best for you: Soccer, Football, Highlight, Live Streaming 193058
518818 511550This web-site can be a walk-through rather than the data you wished about it and didnt know who need to. Glimpse here, and you will undoubtedly discover it. 198082
340267 244630This sort of in search of get the enhancements made on this special lifestyle and diet, begin your L . a . Shifting the pounds diet remedy is really a huge procedure into accesing which normally hope. weight loss 399756
386344 757621Thank you for your quite good data and feedback from you. car dealers in san jose 734830
815454 156151You need to be extremely astute at research and writing. This shows up inside your original and distinctive content material. I agree together with your primary points on this subject. This content should be seen by a lot more readers. 670220
11500 160407Hi. Thank you for making this web site . I m working on betting online niche and have found this website making use of search on bing . Will likely be certain to appear a lot more of your content . Gracias , see ya. :S 769771
345130 414126 There is noticeably a bundle to know about this. I assume you produced certain nice points in features also. 780462