सोशल मीडिया ने जहां एक तरफ मनोरजंन और ख़बरों को हम तक पहुंचाना आसान कर दिया है वहीं यह कई बार हम पर भारी भी पड़ जाता है. अनगिनत वीडियोज़ और फ़ॉर्वर्डेड मेसेजेस के बीच में सच्चाई कहीं चुप सी जाती है. थोड़ी ही देर पहले कांग्रेस समर्थक एक पेज ने ट्विटर पे एक वीडियो शेयर किया.
वीडियो तो असली था पर उसकी हेडलाईन गलत और तथ्यों से काफी दूर. वीडियो में एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी सब पार्टियों से यह विनती कर रही हैं कि सैनिकों के बलिदान को पार्टियाँ अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें.
हालांकि युवा देश नामक इस पेज ने ट्वीट में लिखा कि ‘पायलट अभिनन्दन की पत्नी बीजेपी से विनती कर रही हैं कि वह इस पर अपनी सीटों की राजनीति न करे’. इस हेडलाइन में दो बातें गलत हैं. एक तो यह कि विडियो में दिख रही महिला न तो पायलट अभिनंदन की पत्नी हैं, ना ही उन्होंने बीजेपी को निशाना बनाया है.
वीडियो देखने पर किसी को भी यह साफ समझ में आ जाएगा कि यह हेडलाइन गलत है. पर व्हाट्सअप फॉरवर्ड करने वाले कहां इस बात पर ध्यान देंगे. वो तो इसी हेडलाइन के साथ यह वीडियो 100 लोगों को भेजेंगे. सौ में से कुछ लोग ही वीडियो खोल कर देखेंगे, उसमे ज़्यादातर लोग इस वीडियो को बिना देखे ही आगे बढ़ा देंगे.
यह साफ नजर आ रहा है कि वीडियो अपलोड करने वाले को भी पता होगा कि न तो ये अभिनंदन की पत्नी हैं ना ही उन्होंने बीजेपी को सन्देश दिया है, पर उसे व्हाट्सएप्प की जनता पर भरोसा है. उसे भरोसा है कि आंख मूंद कर बेधड़क वीडियो फॉरवर्ड करने वाले लोग शायद ही सच्चाई जानने की कोशिश करेंगे.

4 Comments
Hey I know this is off topic but I was wondering if you
knew of any widgets I could add to my blog that automatically tweet my newest
twitter updates. I’ve been looking for a plug-in like this for quite some time and was hoping maybe you would have some experience with something like this.
Please let me know if you run into anything.
I truly enjoy reading your blog and I look forward to
your new updates. http://fqjsb.com/
Though they are not new concepts, their impact during the game should be reconsidered.
In the casino site you just look through their listing
of covered phones to find out if yours will along with it. http://swiveryer.Mee.nu/are_you_thinking_of_making_effective_use_of_ntc33
Bringing these memories up will direct you towards your goal of having your boyfriend support.
Blood circulation help to get or reduce loose skin that causes wrinkling to happen. http://4Travel.jp/dynamic/redirect_sup.php?ref=/shop/viajestoyo/&url=http://agroinnovacorp.org/node/135%3Fpage=277
Bringing these memories up will direct you towards your goal of having your boyfriend support.
Blood circulation help to get or reduce loose skin that causes wrinkling to happen. http://4Travel.jp/dynamic/redirect_sup.php?ref=/shop/viajestoyo/&url=http://agroinnovacorp.org/node/135%3Fpage=277