फ़र्ज़ी खबर: पाकिस्तान ने कोई भारतीय ड्रोन नहीं गिराया

पुलवामा हमले के बाद भारत का जवाबी हमला पाकिस्तान के गले की हड्डी बन गया है. न तो पाकिस्तान यह बोल पा रहा है कि पुलवामा में हमला उसने करवाया, न तो यह बता पा रहा है कि जवाबी हमले में भारत ने उनका काफी नुकसान कर दिया है. पाकिस्तान इतना डरा हुआ है कि कई दिनों से बंद विमान सेवाएं अभी भी पूरी तरह नहीं खुली हैं.

देश की जनता को गुमराह करने और ये जताने के लिए कि भारत काफी छटपटाया हुआ है, पाकिस्तानी सेना खिलौनों को भारत का जासूसी ड्रोन बात रही है. कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट में पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता ने एक टॉय ड्रोन को मार गिराने का दावा यह कहकर किया कि यह भारतीय सेना ने जासूसी के लिए LoC के पास भेजा था.

लेकिन ट्विटर के चौकन्ने यूजर्स ने तुरंत ही पाकिस्तान सेना का यह झूठ पकड़ लिया. दरअसल वह ड्रोन अमेज़न पे 1700 रुपये में मिलने वाला खिलौना था.

यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की तरफ से ऐसे बचकाने ट्वीट किए गए हैं. पाकिस्तान की सेना ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी नागरिक और मीडिया जगत से भी ऐसे ट्वीट किए जा रहे हैं. कुछ ही दिन पहले तारिक नक्श जो कि डॉन चैनल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, उन्होंने एक टूटे फूटे ड्रोन की फ़ोटो शेयर की. उन्होंने यह दावा किया कि भारत के इस जासूसी ड्रोन को पाकिस्तानी आर्मी ने मार गिराया. उन्होंने यह लिखा कि यह ड्रोन कोट कोटहरा गांव के आसपास की LoC के पास मार गिराया गया. लेकिन एक सरल से रिवर्स गूगल इमेज सर्च ने यह बता दिया कि यह फ़ोटो किसी भारतीय ड्रोन नहीं बल्कि एक अमेरिकी ड्रोन का है जो 2006 में अमेरिका के एरिज़ोना में क्रैश हुआ था. इस ड्रोन का नाम था Predator B ‘Reaper’. सबसे मजेदार बात यह थी कि इस तरह के ड्रोन भारत में अभी तक आए ही नहीं हैं.

पकिस्तान इस तरह ही अगर अफवाहें फैलाता रहा तो कहीं कुछ समय बाद भेड़िया आया वाला किस्सा न हो जाए. पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान के आतंकी कैम्पों को मार गिराने के बाद शायद पाकिस्तान अपनी जनता के सामने इसके लिए जवाब नहीं दे पा रहा है. इसी के चलते पूरी दुनिया को गुमराह करने के लिए पाकिस्तान भारत के जासूसी ड्रोन मार गिराने की अफवाह फैला रहा है. आज के समय में एक बच्चा भी यह बात समझ जाएगा कि अगर जासूसी करनी ही है तो आसमान में साफ नजर आ जाने वाले ड्रोन से नहीं की जाएगी.



दावा त्याग – लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. आप उनको फेसबुक अथवा ट्विटर पर सम्पर्क कर सकते हैं.

Writer by fluke, started with faking news continuing the journey with Lopak.