लोपक प्रणाम, बालासाहेब!

6 दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढाँचे को कारसेवकों ने मिटा दिया. आरएसएस, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के तमाम प्रवक्ताओं ने इसे एक सुनियोजित घटना मानने से इनकार कर दिया. भाजपा के एक नेता ने यह कह दिया कि ढाँचा ढाहने वाले मराठी थे, इसलिए मंच से हिंदी में की जा रही अपीलों का उन पर कोई असर नही हो रहा था. इशारा साफ था. शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने इसे एक मौके की तरह लपका. उन्होंने जवाब दिया कि यदि इस ढाँचे को शिव सैनिकों ने गिराया है तो यह उनके लिए गर्व की बात है. मुम्बई और उसके आस-पास के क्षेत्रों की पार्टी मानी जाने वाली शिवसेना इस एक बयान से महाराष्ट्र के विदर्भ के इलाके तक की पार्टी बन गई.

स्पष्टवादिता राजनीति में दुर्लभ है. बालासाहेब ने सुनिश्चित किया कि शिवसेना की राजनीति में इसकी कमी न ह़ो. इसी स्पष्टवादिता ने बाला साहेब को मुंबई में मराठी मानुस का नायक बनाया.

बाल ठाकरे ने फ्री प्रेस जर्नल नाम के अखबार में एक कार्टूनिस्ट के रूप में अपना जीवन शुरू किया. कम्युनिस्टों से उन्हें शुरू से चिढ़ थी. मुम्बई उन दिनों कम्युनिस्ट और समाजवादी दबदबे वाला शहर था. लेकिन फ्री प्रेस जर्नल में उन दिनों कम्युनिस्टों के खिलाफ खुलकर लिखने की आजादी नही थी. इसलिए बाल ठाकरे ने फ्री प्रेस जर्नल की नौकरी छोड़ दी. उनके कार्टून तब टाइम्स ऑफ इंडिया में भी छपते थे. लेकिन आर के लक्ष्मण को टाइम्स ऑफ इंडिया में अधिक महत्व मिलता था. लक्ष्मण तमिल मूल के थे. ठाकरे ने इसे महाराष्ट्र की राजधानी में एक दक्षिण भारतीय का मराठी मानुस के अधिकार पर डाका माना.

इसके बाद उन्होंने  ‘मार्मिक’ नाम से मराठी भाषा मे कार्टून पत्रिका आरम्भ की. मुम्बई तब भी देश की आर्थिक राजधानी थी. दक्षिण भारत के बहुत सारे लोग तब मुम्बई में रहते थे और विभिन्न उद्योगों में काम करते थे. मराठियों को नौकरियां मिल नही रही थी. ऐसे में ‘मार्मिक’ ने मराठियों के मुद्दे को उठाया. ‘मार्मिक’ मराठी मानुस के मर्म को छूने में सफल रहा और कम समय मे ही लोकप्रिय हो गया. मार्मिक की सफलता ने ही बाल ठाकरे को शिवसेना के गठन का हौसला दिया. 

1966 की गर्मियों में शिवसेना का गठन हुआ. तय हुआ कि आगामी विजयादशमी पर मुम्बई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की पहली रैली होगी. उस समय मार्मिक की प्रसार संख्या 40 हजार के करीब थी. इसी आधार पर ठाकरे ने अनुमान लगाया कि 40-50 हजार लोग शिवसेना की रैली में आ सकते हैं. लेकिन जब 30 अक्टूबर, 1966 को विजयादशमी पर बालासाहेब ठाकरे शिवाजी पार्क पहुँचे तो यह देखकर दंग रह गए कि वहाँ 5 लाख से भी अधिक लोग जुटे थे. ठाकरे ने बाद में एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें पहले तो समझ नही आया कि इस भीड़ से क्या कहना है.

बचपन में उन्होंने कुछ दिन संघ की शाखा में बिताए थे. इसलिए उन्होंने लोगों से शिवसेना की शाखा बनाने का आह्वान किया. मुम्बई में संगठन खड़ा हो गया. कम्युनिस्टों को मुम्बई से मार भगाने का श्रेय शिवसेना को ही जाता है. कांग्रेस सरकार भी उन दिनों कम्युनिस्टों से परेशान थी. इसलिए शिवसेना को परोक्ष या प्रत्यक्ष समर्थन कांग्रेस से भी मिलता रहा. 1975 में जब आपातकाल लगा तो शिवसेना ने कांग्रेस का समर्थन किया. विरोधी तब कांग्रेस के बड़े नेता बसन्त दादा पाटिल के नाम पर शिवसेना को बसन्त सेना भी कहा करते थे. बाला साहेब की राजनीति का एक रंग यह भी है.

आपातकाल हटने के बाद शिवसेना कांग्रेस से धीरे धीरे दूरी बनाने लगी. समाजवादियों की कमजोर स्थिति, कम्युनिस्टों के पतन और बढ़ती बेरोजगारी ने शिवसेना को खाली मैदान दे दिया. शिवसेना अब कांग्रेस के लिए खतरा बनने लगी. राजनीतिक बढ़त बनाने के लिए बाल ठाकरे अक्सर उल्टी चाल चलते थे. उन दिनों अम्बेडकरवादी राजनीति करने वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) का महाराष्ट्र की राजनीति में अच्छा दखल था. आरपीआई के नेता अक्सर ही हिन्दू देवी, देवताओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किया करते. अन्य दल अम्बेडकरवादी राजनीति पर टिप्पणी करने से बचते थे. लेकिन शिव सेना ने आरपीआई से दो दो हाथ करने की ठानी. शिव सेना और दलित संगठनों में लंबे अरसे तक संघर्ष चला और आखिरकार आरपीआई को अपनी भाषा बदलनी पड़ी. यहीं से शिवसेना मराठी मानुस की राजनीति से हिंदुत्व की राजनीति में शिफ्ट करती दिखने लगी. 

अब तक राममंदिर आंदोलन आकार लेने लगा था. बाल ठाकरे ने इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा कर दी. इसके बाद ही भाजपा और शिवसेना का महाराष्ट्र में गठजोड़ हुआ और शिवसेना का विस्तार बड़ी तेजी से हुआ. अयोध्या में विवादित ढाँचे के विध्वंस के बाद मुंबई में भीषण दंगे हुए. इन दंगों में शिवसेना ने खुलकर अपनी भूमिका निभाई. पूरे देश ने देखा कि बाल ठाकरे के सामने कांग्रेस की सरकार किस तरह लाचार थी. बाल ठाकरे की छवि हिन्दू हित रक्षक की बन गई. अब वे मराठी मानुस के नही, मुम्बई के हिंदुओं के नेता बन गए.

1995 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार बन गई. बाल ठाकरे ने इस सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया. यह सरकार इस बात के लिए याद की जाएगी कि इसने मुम्बई से अंडरवर्ल्ड को लगभग खत्म कर दिया. 1995 बाल ठाकरे की राजनीति का हाई पॉइंट है. इसके बाद शिवसेना का पतन शुरू हुआ. 1999 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना की हार हुई तो अगले 15 सालों तक कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में शासन करते रहे. सन 2005 के बाद मुम्बई पर भी बाल ठाकरे की पकड़ कमजोर हुई. इसका असर उनकी भाषा और राजनीति में भी दिखा. आजीवन वंशवादी राजनीति के लिए कांग्रेस को कोसने वाले ठाकरे ने भी उत्तराधिकार अपने बेटे उद्धव को ही सौंपा. नाराज राज ठाकरे शिवसेना से बाहर निकल गए. लोगों के बदलते मिजाज के कारण भी शिवसेना के राजनीतिक स्टाइल की स्वीकृति कम होती गई.

बाल ठाकरे कई मायनों में अनूठे थे. उनकी पार्टी लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा थी. लेकिन वे खुलेआम लोकशाही का मजाक उड़ाया करते थे. दंगे कई दलों के शासन में कई राज्यों में हुए लेकिन बाल ठाकरे की तरह किसी ने भी दंगों की जिम्मेदारी कभी नही ली. रिमोट से कई पार्टियां सरकार चलाती हैं. लेकिन बाल ठाकरे की तरह किसी ने इसे खुलकर स्वीकार नही किया. मंडल कमीशन से कई दलों के नेता नाराज थे. लेकिन बाल ठाकरे इकलौते नेता थे जिन्होंने मंडल कमीशन का खुलकर विरोध किया. प्रांतवाद या उपराष्ट्रवाद की राजनीति तो कई दलों ने की है. यहाँ तक कि ज्योति बसु ने भी बांग्ला उपराष्ट्रवाद की राजनीति की. लेकिन बाल ठाकरे की तरह सीना ठोंक कर किसी ने ये काम नही किया. यही खूबियाँ बाल ठाकरे को उनके समर्थकों की नजर में महानायक बनाती थी और विरोधियों के मन मे खौफ पैदा करती थी. 

18 नवम्बर, 2012 को जब बाल ठाकरे अनन्त की यात्रा पर निकले तो नम आंखों से 10 लाख से अधिक लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने सड़कों पर निकले थे. वह मुम्बई जो कभी रुकती नही, दो दिनों के लिए थम गई थी. मुम्बई को हमेशा के लिए बदल देने वाले ठाकरे कभी भुलाए नही जा सकेंगे.

26 Comments

  1. April 6, 2019 - 3:21 pm

    66453 672701I was reading some of your content material on this website and I conceive this internet website is really informative ! Maintain on putting up. 825846

  2. April 6, 2019 - 5:54 pm

    563647 378236I believe this really is among the most vital info for me. And im glad reading your article. But wanna remark on couple of general points, The website style is perfect, the articles is genuinely fantastic : D. Excellent job, cheers 335861

  3. April 7, 2019 - 12:23 pm

    657256 126085Excellent job on this post! I actually like how you presented your facts and how you produced it fascinating and easy to comprehend. Thank you. 429387

  4. April 8, 2019 - 11:14 am

    139076 210689The subsequent time I read a weblog, I hope that it doesnt disappoint me as a lot as this 1. I mean, I know it was my option to read, but I truly thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is really a bunch of whining about something which you possibly can repair really should you werent too busy on the lookout for attention. 971519

  5. April 9, 2019 - 10:16 pm

    854463 42920Hi my friend! I want to say that this post is awesome, good written and consist of almost all significant infos. Id like to see a lot more posts like this . 619728

  6. April 11, 2019 - 7:20 pm

    972680 235500I like the valuable information you offer within your articles. Ill bookmark your blog and check once again here frequently. Im quite certain I will learn a lot of new stuff correct here! Great luck for the next! 963651

  7. April 11, 2019 - 10:27 pm

    727524 739742You should participate in a contest for among the top blogs on the web. I will suggest this internet site! 511600

  8. April 11, 2019 - 10:53 pm

    413062 19574Oh my goodness! an incredible post dude. Thank you Nonetheless Im experiencing challenge with ur rss . Don know why Unable to subscribe to it. Is there anyone acquiring similar rss drawback? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 463911

  9. April 12, 2019 - 12:23 am

    610409 852941That is some inspirational stuff. Never knew that opinions could be this varied. Be positive to maintain writing. 235287

  10. April 12, 2019 - 2:12 am

    388507 354409I believe one of your advertisings triggered my internet browser to resize, you could effectively want to put that on your blacklist. 52240

  11. April 12, 2019 - 3:44 am

    438654 36553Maintain up the great piece of work, I read couple of weblog posts on this web website and I believe that your internet site is real intriguing and has lots of fantastic details. 469534

  12. April 12, 2019 - 11:48 am

    728423 675305How do I know if a WordPress theme supports a subscribe option? 968313

  13. April 14, 2019 - 11:04 pm

    905360 249056Superb post but I was wanting to know in case you could write a litte far more on this subject? Id be very thankful should you could elaborate just a little bit more. Thanks! 566788

  14. April 14, 2019 - 11:39 pm

    484648 845835This really is a excellent blog, would you be involved in performing an interview about just how you developed it? If so e-mail me! 134471

  15. April 15, 2019 - 3:04 am

    654874 767492Average In turn sends provides could be the frequent systems that offer the opportunity for ones how does a person pick-up biological, overdue drivers, what one mechanically increases the business. Search Engine Marketing 995046

  16. April 15, 2019 - 3:47 am

    740925 697442Wow! This could be one specific with the most valuable blogs Weve ever arrive across on this subject. Basically Superb. Im also an expert in this subject therefore I can understand your effort. 6135

  17. April 15, 2019 - 9:35 am

    457732 554480The the next occasion Someone said a weblog, Hopefully so it doesnt disappoint me approximately this. What im saying is, I know it was my choice to read, but I actually thought youd have something interesting to express. All I hear is often quite a few whining about something that you could fix in case you werent too busy searching for attention. 56465

  18. April 15, 2019 - 3:51 pm

    318120 576839This Los angeles Weight Loss diet happens to be an low and flexible going on a diet application meant for typically trying to drop the weight as well within the have a a lot healthier lifetime. shed weight 656517

  19. April 16, 2019 - 11:02 pm

    328783 518971I like this internet web site its a master peace ! Glad I detected this on google . 872858

  20. April 18, 2019 - 11:34 am

    836756 49228Cool post thanks! We believe your articles are great and hope much more soon. We enjoy anything to do with word games/word play. 320453

  21. April 18, 2019 - 11:55 am

    229530 31028I believe this web site has got very outstanding indited articles content . 790880

  22. April 19, 2019 - 12:40 am

    709472 33552Good read, I just passed this onto a colleague who was performing some research on that. And he actually bought me lunch as I found it for him smile So let me rephrase that: Thank you for lunch! 281027

  23. April 19, 2019 - 11:17 am

    658650 180506Thank you for this. Thats all I can say. You most definitely have produced this into something thats eye opening and important. You clearly know so a lot about the subject, youve covered so several bases. Excellent stuff from this part of the internet. 15583

  24. April 21, 2019 - 10:41 pm

    507507 708568I was searching for this. Truly refreshing take on the data. Thanks a whole lot. 856894

  25. April 22, 2019 - 12:53 am

    228987 840826Thanks for your time so a lot for your impressive and amazing guide. I will not be reluctant to endorse your internet web sites to any individual who should receive direction on this difficulty. 403757

  26. April 22, 2019 - 10:44 am

    403894 563944i just didnt want a kindle at 1st, but when receiving 1 for christmas im utterly converted. It supply genuine advantages over a book, and makes it such a great deal additional convenient. i may possibly undoubtedly advocate this item: 56565

Comments are closed.