शादियों का सीजन आ चुका है. प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद कल मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है. ईशा का अर्थ है ऐश्वर्य या सुख और मुकेश अम्बानी के जीवन में इन दोनों की कोई कमी नहीं है. शादी के सभी कार्यक्रम उदयपुर में हो रहे हैं.
शादी की शुरुआत अम्बानी परिवार ने खास अन्न सेवा से की. इस अन्न सेवा में 7 से 10 दिसंबर तक रोज 5100 लोगों को तीनों पहर खाना खिलाया जाएगा. एनजीओ नारायण सेवा संस्थान में यह कार्यक्रम हुआ. इस दौरान मुकेश अम्बानी, नीता और खुद ईशा ने अपने हाथों से अनाथ बच्चों और बेघरों को खाना परोसा. कई लोगों को लगा कि यह सब शादी के पहले किया जाने वाला पीआर स्टंट है परंतु कम लोग ही जानते होंगे कि अम्बानी परिवार धार्मिक ही नहीं है बल्कि समय समय पर सामाजिक कार्यों के लिए दान करते आया है. देश की कुछ पार्टियों की कृपा से आम जनता के मन में यह बात घर कर गई है कि उद्योगपति केवल अपने लिए पैसा छापते हैं, देश में उनके होने से केवल उनका और नेताओं का ही फायदा होता है.
●इसी वर्ष मुकेश अम्बानी ने केदारनाथ और बद्रीधाम के दर्शन करने के दौरान लगभग 2.17 करोड़ रुपये का दान किया था, इसमें से 1.66 करोड़ बद्रीनाथ और 51 लाख रुपये केदारनाथ मंदिर को दान किए.
●मुकेश अम्बानी ने अपने 60 वें जन्मदिन पर शिरडी के साईं बाबा संस्थान को 75.5 लाख रुपये का डोनेशन दिया. इस दान की रकम से महाराष्ट्र के गरीब मरीज़ों के लिया चिकित्सा संबंधी उपकरण खरीदे गए. इसके अलावा 4 लाख रुपये मुफ्त भोजन के लिए श्री श्री प्रसादालय में दान किये.
●रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से पहले से ही अम्बानी परिवार समाज सेवी कार्यों में सम्मिलित रहा है. ग्रुप की पहुंच तकरीबन 15,500 गांवो और 100 शहरों में है. फाउंडेशन वर्तमान में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल विकास, आपदा प्रबंधन, कला, संस्कृति और शहरी नवीनीकरण के क्षेत्रों में परिवर्तन पर केंद्रित है. पिछले वित्तीय वर्ष में संस्था ने लगभग 771 करोड़ रुपए खर्च किए जो कि भारत में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) एक्टिविटी में सबसे बड़ी रकम है. संस्था ने 2 करोड़ से भी ज़्यादा जिंदगियों को प्रभावित किया है.
●इसी CSR के तहत मुकेश अम्बानी ने अपने बेटी के शादी के विवाह-पूर्व कार्यक्रमों में एक और कार्यक्रम जोड़ा जिसका नाम है – स्वदेश बाज़ार. ‘स्वदेश बाजार’ में 108 पारंपरिक भारतीय शिल्प और कलाओं का प्रदर्शन किया गया है. बाजार पारंपरिक भारतीय कारीगरों के शिल्प कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की एक अनोखी पहल है, खास तौर पर कई स्वदेशी शिल्पों के लिए जिन्हें संरक्षण और पुनरुद्धार की आवश्यकता है.
कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर शादी में इतना खर्च करने की क्या ज़रूरत है? अगर अनुष्का, प्रियंका और दीपिका की शादियों का बजट जोड़ लिया जाए तो भी अम्बानी जी के बजट से कम ही होगा. शादी तो कोर्ट में भी की जा सकती है, मंदिर में भी की जा सकती है तो इतना पैसा बहाने का क्या मतलब? लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि शादियाँ सालभर नहीं होती. शादी से जुड़े तमाम कार्यक्रमों में लगने वाले लोगों की आमदनी सीज़नल होती है। इस व्यवसाय से जुड़े गरीब ढोलवाले हों या हाई फाई डीजे वाला, घोड़ी वाला हो या टेंट लगाने वाला इन सब को मासिक कोई सैलरी नहीं मिलती. ऐसा कहने वाले दरियादिल भी हैं कि इतनी बड़ी शादी में ख़र्च होने वाला पैसा अगर पाकिस्तान को दे दिया जाए तो उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है. मुफ्त का माल है जो यहाँ-वहाँ बाँट दें. साथ ही शादी में किया गया खर्च किसी गोरखधंधे या स्कैम से अर्जित नहीं किया गया है जो इससे परहेज किया जाए.
बताया जा रहा है कि देश विदेश से कई मेहमान प्राइवेट जेट से उदयपुर लाए जा रहे हैं. संगीत के मौके पर ईशा की पसंदीदा गायिका बियोंसे ने भी शिरकत की. पर इस शोर में वह तबका चुप था जो आजकल हर राजनैतिक मामले पर टिप्पणी करता है और आए दिन नरेंद्र मोदी को अम्बानी जैसे उद्योगपतियों को बढ़ावा देने का, देश को छोड़ केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का इल्जाम लगाता है. हम आम आदमी पार्टी की बात नहीं कर रहे पर उनसे मिलती जुलती विचारधारा वाले बॉलीवुड की बात कर रहे हैं जो स्वयं तो सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर कपड़े पहनते हैं पर बातें सोशलिस्ट नेताओं वाली करते हैं.
पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता, इस बात का उदाहरण हमें कल ईशा अम्बानी के संगीत में देखने को मिला. सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय से लेकर कई सीने अभिनेता व अभिनेत्री वहां एक्स्ट्रा के रोल में ठुमके लगाते दिखे, वहीँ कई नामी गिरामी हस्ती जैसे की हिलेरी क्लिंटन ने भी विवाह कार्यक्रम में भरपूर हिस्सा लिया.
पैसे के सॉफ्ट पावर का इससे अच्छा उदहारण देखने को शायद ही कहीं मिले…
Pic credit – CNBC TV18

20 Comments
407551 626442Thank you for your quite good data and feedback from you. san jose car dealers 6152
126782 325349Thanks for this wonderful post! It has long been extremely beneficial. I wish that youll carry on posting your wisdom with us. 125345
645531 963424A thoughtful insight and ideas I will use on my weblog. Youve naturally spent a lot of time on this. Thank you! 872917
649004 904581Its hard to search out knowledgeable individuals on this topic, but you sound like you realize what you are speaking about! Thanks 707585
684694 442545Really fascinating topic , thanks for putting up. 941929
340905 51233Basically wanna input on few general things, The web site layout is perfect, the articles is truly very good : D. 952783
982103 550341It can be difficult to write about this topic. I believe you did an outstanding job though! Thanks for this! 389386
254971 539403Someone necessarily assist to make critically articles Id state. This really is the initial time I frequented your web page and thus far? I amazed with the analysis you made to make this actual submit incredible. Outstanding activity! 851272
491138 533369I just want to tell you that Im very new to weblog and honestly liked this internet internet site. More than likely Im preparing to bookmark your blog post . You surely come with exceptional articles and reviews. Bless you for sharing your web internet site. 872646
599929 623724Quite fascinating subject , thanks for putting up. 243561
980773 808641youve gotten an important weblog appropriate here! would you wish to make some invite posts on my weblog? 13710
167524 565443To your organization online business owner, releasing an crucial company could be the bread so butter inside of their opportunity, and choosing a wonderful child care company often indicates the particular between a victorious operation this really is. how to start a daycare 26957
33221 17992You ought to experience a contest personally of the finest blogs on-line. Im going to suggest this page! 219876
750683 205496I genuinely enjoy looking via on this internet internet site , it holds superb articles . 302389
990600 843713When I initially commented I clicked the -Notify me when new comments are added- checkbox and now each time a remark is added I get four emails with exactly the same comment. Is there any manner you possibly can take away me from that service? Thanks! 741129
983380 380760Delighted for you to discovered this site write-up, My group is shopping much more often than not regarding this. This can be at this moment definitely what I are already seeking and I own book-marked this specific web site online far too, Ill often be maintain returning soon enough to appear at on your unique weblog post. 945957
963238 971033Nice weblog right here! Also your website quite a bit up fast! 529688
476121 404183This can indicate that a watch has spent some or all of its life inside the tropics and was not serviced as regularly as it need to have been. 634997
939651 366948Some genuinely fantastic blog posts on this internet web site , thankyou for contribution. 981391
71967 680489I like this internet site so much, bookmarked . 174160