क्रिसमस के अगले दिन को बॉक्सिंग डे कहा जाता है. पुराने दिनों में क्रिसमस के अगले दिन नौकर और सर्विसमैन को छुट्टी और उपहार के बॉक्स दिए जाते थे. अब शॉपिंग फैंस के लिए बॉक्सिंग डे का मतलब होता है दुकानों में लगी भारी सेल और क्रिकेट फैन्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में आरम्भ होता साल का आखिरी टेस्ट मैच.
बॉक्सिंग डे पर हर साल ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और मेहमान टीम के बीच टेस्ट मैच का आयोजन होता है. बॉक्सिंग डे क्रिकेट मैच की परंपरा ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी है लेकिन जोरदार टक्कर के कारण ऑस्ट्रेलिया के बॉक्सिंग डे मैच ज्यादा प्रख्यात हैं. ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे क्रिकेट की परंपरा बहुत पुरानी है. यह 1892 से चल रहा है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच 1950 से शुरू हुए. छुट्टी होने की वजह से बॉक्सिंग डे मैचेज में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होता है. इसलिए 1980 से MCG पर बॉक्सिंग डे टेस्ट एक महत्वपूर्ण वार्षिक अवसर बन गया है. 2013 के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 91 हजार से अधिक दर्शकों की स्टेडियम में उपस्थिति से विश्व कीर्तिमान बना है.
बॉक्सिंग डे मैच सिर्फ छुट्टी की वजह से लोकप्रिय नहीं है. दर्शकों को यहाँ बढ़िया क्रिकेट और कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. कुछ बॉक्सिंग डे मैच तो कभी नहीं भूल पाने वाले हैं. 1982 के बॉक्सिंग डे मैच की आखिरी पारी में इंग्लैंड के 294 का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियन टीम 218/9 पर थी. एलन बॉर्डर ने 11 नम्बर के खिलाड़ी जैफ थॉमसन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को 291 तक पहुंचाकर मैच लगभग जिता ही दिया था लेकिन इयान बॉथम ने तब अंतिम विकेट लेकर इंग्लैंड को 3 रन से रोमांचक जीत दिलाई थी. स्वर्णिम अनिश्चितताओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के ऐसे रोमांच के कारण ही बॉक्सिंग डे की इतनी ख्याति है.
1998 के बॉक्सिंग डे का मैच भी इतना ही रोमांचक था. आखिरी पारी में 176 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 130/3 बनाकर आसान जीत की ओर अग्रसर था पर डीन हेडली की 6/60 गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को 163 पर ऑल आउट करके इंग्लैंड को 12 रन की शानदार जीत दिला दी थी. शेन वार्न ने अपना 700वां टेस्ट विकेट 2006 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही लिया था. 2010 का बॉक्सिंग डे मैच जीतकर इंग्लैंड ने 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी. दक्षिण अफ्रीका ने 2008 का बॉक्सिंग डे मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीत दर्ज कराई थी.
इस साल का बॉक्सिंग डे मैच गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं. दोनों ही टीम तीसरा मैच जीतकर श्रृंखला में बढ़त पाने का भरपूर प्रयास करेगी. मुकाबला रोचक और रोमांचक रहने की उम्मीद स्वाभाविक है. रिकॉर्ड बुक भारत के पक्ष में नहीं हैं. अब तक भारत ने 7 बॉक्सिंग डे मैच खेले हैं जिसमें से 2 ड्रॉ हुए हैं और 5 में शिकस्त मिली है.
पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट में 5 दिनों में सिर्फ 24 विकेट गिरे थे और MCG को ICC से खराब पिच के लिए चेतावनी भी मिली थी. इस बार फ्लैट पिच की संभावना कम है पर मेलबोर्न की पिच पर्थ जितनी उछाल भरी ना होकर बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त होगी. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी जोड़ी का खराब प्रदर्शन है. पारी को सही शुरुआत न मिलने से टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं खड़ा कर पा रही. भारत की दूसरी समस्या पूछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ कमजोर गेन्दबाजी है. बढ़िया शुरुआत के बाद गेन्दबाज दिशा भटक जाते हैं और विरोधी पारी को जल्दी समेट नहीं पाते. पूछल्ले बल्लेबाज बहुत रन जोड़ देते हैं. भारतीय फैन्स उम्मीद करते हैं कि टीम अपनी गलतियां सुधारकर बॉक्सिंग डे मैच में जोरदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज करेगी.
समय के साथ टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता घट रही है. छोटे प्रारुप के मैच ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. बॉक्सिंग डे पर भी टेस्ट मैच के बदले एक दिवसीय या T20 मैच आयोजित करने की चर्चाएं हो रही हैं पर क्रिकेट फैन्स के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट का महत्व अभी भी कम नहीं हुआ है. फैन्स आशा करते हैं कि यह महान परंपरा ऐसे ही चलती रहेगी.
Pic credit – ABC

16 Comments
566523 130677This really is a terrific web site, could you be interested in doing an interview about just how you created it? If so e-mail me! 882861
337590 888427Yeah bookmaking this wasnt a bad conclusion fantastic post! . 948643
396252 761575Excellently written article, doubts all bloggers offered exactly the same content because you, the internet is actually a greater place. Please keep it up! 599308
559942 47973I like this site so considerably, bookmarked . 854935
335119 102882This can indicate that a watch has spent some or all of its life inside the tropics and was not serviced as regularly as it should have been. 807765
495943 729792I like what you guys are up too. Such smart function and reporting! Carry on the superb works guys I?ve incorporated you guys to my blogroll. I believe it will improve the value of my web web site 370799
381049 208342Thank you for the auspicious writeup. It in truth used to be a amusement account it. Glance complex to much more added agreeable from you! Even so, how could we be in contact? 220942
625860 23374Following study some with the websites together with your internet website now, i actually as if your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will probably be checking back soon. Pls appear at my web site likewise and figure out what you believe. 368777
184771 230349You ought to join in a contest for starters of the highest quality blogs online. I will recommend this page! 810650
467343 936333Watch the strategies presented continue reading to discover and just listen how to carry out this remarkable like you organize your company at the moment. educational 812798
264999 854000Thanks – Enjoyed this post, can you make it so I receive an email when you make a fresh post? From Online Shopping Greek 570102
972483 423309Some genuinely amazing blog posts on this internet internet site , thankyou for contribution. 65242
281926 829367I completely agree! I came more than from google and am searching to subscribe. Where is your RSS feed? 832030
218134 669357Aw, it was a really good post. In concept I should put in writing comparable to this moreover – spending time and actual effort to manufacture a outstanding article but exactly what do I say I procrastinate alot and no means discover a strategy to go carried out. 183361
420460 358389After study several the websites with your web site now, and that i genuinely appreciate your method of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and are checking back soon. Pls have a look at my web page likewise and let me know should you agree. 782983
105113 125449Sweet internet site , super pattern , rattling clean and use friendly . 734400