विश्व शांति के चतुर्दिक महिमामंडन के बीच विश्व बिरादरी युद्धवादियों व युद्धप्रेमियों की कराह भी सुने. दूसरा विश्वयुद्ध हुए दशकों बीत गये हैं. पूरी दुनिया को दो फाड़ करता हुआ बोरिंग शीतयुद्ध वर्षों चला. वे एक ग्रीष्म युद्ध भी कर लेते तो उनका क्या बिगड़ जाता, इस युद्धिष्ट समाज का थोड़ा भला तो हो जाता. वो तो भला हो उन देशों का जिन्होने शांति के उब भरे पत्थर पर छोटे मोटे युद्ध के दूब उगाए और युद्धवादियों का भरोसा इस दुनिया में कायम रखा. ट्रंप और किंग जोंग ने पिछले कुछ समय से माहौल बनाकर आस जगायी थी पर अंत में वे भी गले मिल गए. यह बात अलग है कि शीतयुद्ध के समय से ही यह इतिहास रहा है कि शिखर वार्ता की प्रक्रिया वार्ताकारों की वैसी प्रत्यास्थता (Elasticity) है जिसकी समाप्ति के बाद दोनों वार्ताकार अपनी पूर्व अवस्था (हेंकड़ी भी पढ़ सकते हैं) में लौट जाते हैं.
हमारे देश में ढंग का अंतिम युद्ध 1971 में हुआ था. कारगिल का युद्ध भी कोई युद्ध था भला. लिहाजा हमारे युद्धवादी विचलित हैं. हालांकि जोरदार आर्थिक और तकनीकी तरक्की के बीच मनोरंजन के साधनों की भरमार है पर उब भी तो कोई चीज होती है. टीवी, फिल्में और इंटरनेट आदि से परे कुछ नया और धमाकेदार चाहिए, वॉर फिल्मों से दिल को कब तक बहलाया जाए. भरे पूरे लोगों के लिए युद्ध देशभक्ति की रुमानियत से भरा मनोरंजन है. आए दिन सीमा पर होने वाले टंटों से उनमे नयी आस जगती है और फिर टूट जाती है. युद्धवादी अपने युद्धप्रेमी अनुवाईयों के साथ मन से भी तेज गति के साथ हर उस स्थान पर विचरते रहते हैं जहाँ युद्ध की थोड़ी भी संभावना दिखे. डोकलाम में तो इनका लंबा डेरा डालने का इरादा था लेकिन इनके घरवाले हमेशा सतर्क रहते हैं कि कहीं ये मौका पाकर निहत्थे ही सीमा की ओर मल्लयुद्ध के लिए कूच न कर जाएं.
देश के युद्धवादियों ने टीवी चैनल्स से सांठगांठ करके ट्रंप-किंग जोंग पर कैसे कैसे सपने बेचे थे. चैनल्स ने तो ग्राफिक्स के जरिये अवश्यम्भावी परमाणु युद्ध/ विश्वयुद्ध ठीक वैसे ही दिखा दिया था जैसे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध से पहले महाभारत दिखाया था. लेकिन ये भी टांय टांय फिस्स निकले. ट्रंप और किंग जोंग के मधुर मिलन से देश में युद्धप्रेमियों के उतने दिल टूट गये जितने टॉप की किसी सुन्दर अभिनेत्री के विवाह के बाद भी नहीं टूटते. इस दिन युद्धवादियों ने अपने युद्धप्रेमी अनुवाईयों के साथ शोक में ड्राई डे मनाया था. निराश युद्धप्रेमी युद्धवादियों से खीझ भरे सवाल कर रहे हैं; “अब कब और कहाँ होगा युद्ध?” निरुत्तर युद्धवादी कई बार यह सोचने को बाध्य हो जाते हैं कि लोकतंत्र से बेहतर तो राजतंत्र ही था जहाँ न सिर्फ युद्ध खूब होता था बल्कि राजा स्वयं भी तलवार भांजकर प्रजा की रक्षा भी करता थे और मनोरंजन भी.
हारने के लिए कुख्यात सेना प्रधान देश पाकिस्तान से युद्ध पर हमारे देश में उत्साह का आलम यह है कि जब प्रेम और देशभक्ति का कॉकटेल पीकर सन्नी पा जी ने पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ा तो हमारी बांछे खिल गयी थी. भारत ने पाकिस्तान को 1948, 1965 और 1971 में तीन बार हराया. कारगिल का युद्ध मिनी युद्ध था, इसीलिए भारत की यह जीत 3.5 वीं जीत थी. सन्नी पा जी ने स्कोर भारत: 3.75 और पाकिस्तान: 0 कर दिया. लेकिन हमारे युद्धवादियों को इतने से संतोष नहीं है. बाग्लादेश तोड़कर भी ये खुश नहीं, युद्ध के पराक्रमी पाना से पाकिस्तान का पुर्जा पुर्जा खोल देना चाहते हैं. धरती के स्वर्ग का आधा कैसे ले लें, पूरा लेकर ही दम लेंगे. इसके लिए वे सरकार से आर-पार की लड़ाई चाहते हैं. इस पर तकाजे और तकरार के बीच युद्ध का दूर दूर तक कोई नामोनिशान नहीं.
युद्ध नहीं हो रहे तो युद्धवादी अपनी प्रतिभा जाया तो नहीं करेंगे. इसलिए वे रक्षा विशेषज्ञ बनकर युद्धप्रेमियों का ज्ञानवर्द्धन कर रहे हैं और युद्धवाद का प्रसार. हमारे इर्द गिर्द थोक में ऐसे विशेषज्ञ घूम रहे हैं जो ब्रह्म चेलानी को अपना चेला रमानी बनाने की क्षमता रखते हैं. वे दो देशों की सैन्य शक्ति ऐसे तौलते हैं जैसे उनके पास कोई तिलिस्मी तराजू हो. कम ही लोग जानते हैं कि नेताजी ने चीन का परमाणु बम पाकिस्तान में गड़े होने का सनसनीखेज रहस्योद्घाटन ऐसे ही किसी रक्षा विशेषज्ञ की शोध को उड़ाकर किया था जिससे देश का अहित होते होते बचा और नेताजी की खूब वाहवाही हुई. चर्चाएं तो यह भी थीं कि एक दूसरे विशेषज्ञ ने सर्जिकल स्ट्राइक करके चीन के इन परमाणु बमों को उखाड़ लाने की योजना भी बना ली थी.
अपने युद्धवादी युद्धू अध्ययन में पेंटागन के शोधपत्र तक पढ़ते हैं और सेल्फफन के बोधपत्र भी. वे अपने षडयंत्र सिद्धांत भी गढ़ते रहते हैं. ऐसे ही एक सिद्धांत के तहत एक स्वनामधन्य ‘प्रधान’ विशेषज्ञ ने दाउद इब्राहिम के मौत की 90 प्रतिशत पुष्टि कर दी थी, 10 प्रतिशत जमीनी हकीकत के लिए शेष रखा था जो आज भी शेष ही है. युद्ध की संभावना खोजने के लिए ये चैनल-चैनल, वेबसाइट-वेबसाइट, ब्लॉग-ब्लॉग और ट्विटर-फेसबुक तक कहाँ नहीं भटकते. एक नजर क्रिकेट पर भी रखते हैं ताकि यदि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की संभावना बने तो उनके लिए ‘ना से भला कुछ’ हो जाए. एक खबर आयी कि भारत के पास दस दिन ही लड़ने का गोला बारुद है. युद्धवादी युद्धू निराश होकर यह बात युद्धप्रेमी बुद्धू को बताने गए तो बुद्धू ने नहले पर दहला जड़ दिया; “दस दिन का ही युद्ध करा लो.” युद्धू बगले झांकने लगे.
पाँच साल पर एक युद्ध तो होना ही चाहिए और हो सके तो चुनावों से पहले ताकि उनका भी काम बन जाए, युद्धवादियों की लाज व युद्धप्रेमियों का मन भी रह जाए और खाली बैठे बोर हो रहे ‘अमन की आशा’ वाले भी काम पर लग जाएं. लेकिन कई युद्धू अपने बुद्धूओं के साथ युद्ध होने की स्थति में सीमा पर जाकर लाइव युद्ध देखने की जिद्द लिए बैठे हैं. उनका क्या होगा, जरा सोचिए.
लेखक – राकेश रंजन (@rranjan501)
रेखाचित्र – सुरेश रंकावत (@sureaish )

37 Comments
660988 474086Hey extremely nice blog!! Man .. Beautiful .. Incredible .. I will bookmark your website and take the feeds alsoIm satisfied to seek out numerous valuable information here in the post, we need develop more techniques on this regard, thanks for sharing. 801375
716426 139389Respect to author , some great info . 430558
212658 381148I always was interested in this topic and still am, thankyou for posting . 749570
790556 965070I want going to comment as this posts a bit old now, but just wanted to say thanks. 505279
457896 849253Spot up for this write-up, I truly believe this internet web site requirements a great deal much more consideration. Ill likely to end up again to read a lot much more, several thanks for that data. 666432
910230 255595This internet site is my aspiration, really excellent design and Perfect articles. 858503
992773 230739Were glad to become visitor on this pure website, regards in this rare information! 97444
720162 773324Cheapest player speeches and toasts, or maybe toasts. continue to be brought about real estate . during evening reception tend to be likely to just be comic, witty and therefore instructive as properly. greatest man speeches no cost 77164
629049 520284Your write-up is truly informative. Much more than that, it??s engaging, compelling and well-written. I would desire to see even far more of these types of excellent writing. 268280
292876 683661I simply could not go away your site prior to suggesting that I in fact enjoyed the standard information an individual supply to your visitors? Is gonna be once more continuously to be able to look at new posts 543539
43309 291203Amaze! Thank you! I constantly wished to produce in my internet site a thing like that. Can I take element with the publish to my blog? 253536
303426 601650I wanted to say Appreciate providing these details, youre performing a terrific job with the internet site… 962590
322809 436013Hello there! I could have sworn Ive been to this weblog before but after reading by way of some with the post I realized it is new to me. Anyhow, Im surely pleased I found it and Ill be book-marking and checking back frequently! 348321
791882 397723quite good publish, i surely really like this internet web site, carry on it 456361
151548 686499Wow, great blog layout! How lengthy have you ever been running a blog for? you make running a blog glance simple. The total appear of your web site is magnificent, well the content material material! 375155
600461 344318My plate is real full and your tryna give me a lot more food, boy what the fuck is wrong wit you?!|guruisthebomb| 513054
509818 738309if the buffalo in my head could speak german i would not know a god damm thing. What i do know is that the language of art is out of this world. 534778
200471 212661of course like your web-site nevertheless you require to check the spelling on quite several of your posts. Numerous them are rife with spelling issues and I to locate it quite bothersome to inform the reality nonetheless Ill surely come back once more. 466807
958464 158592Hi! Do you know if they make any plugins to safeguard against hackers? Im kinda paranoid about losing everything Ive worked hard on. Any guidelines? 412852
726185 827674I like this weblog its a master peace ! Glad I observed this on google . 716336
772516 326973Wanted posting. Loads of exceptional writing here. I wish I saw it discovered the web site sooner. Congrats! 578127
949189 698998Hey. Really good internet website!! Man .. Excellent .. Wonderful .. Ill bookmark this internet web site and take the feeds alsoI am happy to locate so a lot valuable info here within the write-up. Thanks for sharing 548910
278049 720264Thank you for your info and respond to you. bad credit auto loans hawaii 55782
498029 600303You need to have to join in a contest first of the finest blogs on the internet. I most undoubtedly will suggest this internet site! 71125
548962 489067Hi there! I merely want to give a huge thumbs up for the great data you can have correct here on this post. I will likely be coming once again to your weblog for a lot more soon. 840834
450186 638873If you have been injured as a result of a defective IVC Filter, you should contact an experienced attorney practicing in medical malpractice cases, specifically someone with experience in these lawsuits. 486530
995694 75334wonderful . Thanks for informations . Ill be back. Thanks again 658314
895812 641506Superb blog here! Also your web site loads up quite quick! What host are you making use of? Can I get your affiliate link to your host? I wish my web site loaded up as rapidly as yours lol xrumer 971884
768096 73311Thank you for your extremely very good information and feedback from you. san jose used car 352853
873081 70880A thoughtful insight and tips I will use on my blog. Youve clearly spent lots of time on this. Thank you! 372214
90574 52831Top rated lad speeches and toasts, as effectively toasts. might quite well be supplied taken into consideration generating at the party consequently required to be just a little much more cheeky, humorous with instructive on top of this. best man speeches funny 308284
748126 93496My brother suggested I would possibly like this weblog. He was once entirely proper. This submit truly created my day. You cant believe just how so a lot time I had spent for this data! Thank you! 801009
900034 734631Following study some with the content material inside your website now, we genuinely such as your technique of blogging. I bookmarked it to my bookmark internet internet site list and will also be checking back soon. Pls look at my web-site likewise and make me aware what you believe. 334856
80206 369431youve gotten an essential weblog correct here! would you wish to make some invite posts on my weblog? 780877
6636 262444Id need to have to verify with you here. Which is not one thing I typically do! I take pleasure in reading a submit that will make individuals believe. Moreover, thanks for permitting me to remark! 834194
611956 585224I like this post, enjoyed this 1 appreciate it for putting up. 95679
259913 765023I genuinely like your writing style, great data, appreciate it for posting : D. 240180