चाहे ओसामा को शह देने की बात हो या फिर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात हो. पाकिस्तान हमेशा से ही पूरी दुनिया से झूठ बोलते हुए आया है. यह बात साफ ज़ाहिर है कि पाकिस्तान में बिना पकिस्तान सरकार और सेना की मदद से आतंकवाद नहीं पनप सकता.
इस पर दो दिन पहले पाकिस्तान के विपक्ष के मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होने कहा कि ‘सरकार उनके नाश्ते पर कमिटी बना देती है और देश में चल रहे आतंकी कैंम्पो के बारे में कोई सवाल नहीं करती’.
पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान के मंसूबे छुपाए नहीं छुप रहे. पहले तो आतंकवादी कैम्पो के भस्म होने के बाद पाकिस्तानी सेना की भारतीय सेना के खिलाफ कार्रवाई और अब एक नए वीडियो में पाकिस्तानी सेनेटर का कबूलनामा. कुछ ही देर पहले एक वीडियो में पाकिस्तान के PCI के चेयरमैन और विदेश मंत्रालय के नेता मुशाहिद हुसैन ने यह क़बूल किया कि पुलवामा हमला पाकिस्तान द्वारा ही किया गया था. यह ही नहीं वह इस हमले को पाकिस्तान का सुनहरा पल बता रहे थे.
उन्होंने कहा कि ‘1992 की न्यूक्लियर डील के बाद देश (पाकिस्तान) के लिए पुलवामा हमला बहुत खुशी का लम्हा था. वह आखिरी बार था जब पूरा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पे साथ आया था.’ उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान की सेना, मीडिया, विपक्ष, आम जनता सब साथ आ गए हैं जो कि बहुत खुशी की बात है.’
इन बयानों के बाद पाकिस्तान कतई इस बात को नहीं नकार सकता कि भारत देश में हो रहे हमले और आतंकवादी गतिविधियों में उसका हाथ नहीं है.
दावा त्याग – लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. आप उनको फेसबुक अथवा ट्विटर पर सम्पर्क कर सकते हैं.
