बरखा दत्त द्वारा ट्विटर पर किये कुछ ट्वीट, कितने सही कितने गलत?

देश में एक स्थिर और मजबूत सरकार है. देश का सुरक्षा तंत्र सक्षम है. इसलिए पुलवामा के पापियों और उनके पोषकों पर कार्रवाई कैसी होगी, कब होगी, इसकी तीव्रता कितनी होगी, इसका तरीका क्या होगा, इसका फैसला देश के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सलाह से उचित समय पर लिए जाने की अपेक्षा है.

लेकिन पुलवामा त्रासदी पर बिलखते परिजनों, कराहती करुणा, रोते राष्ट्र, सिसकती अस्मिता, घायल अखंडता व शहीदों, शहादत, राष्ट्र व राष्ट्रीयता के विद्रूप माखौल के बीच देश भर में उग्र प्रदर्शन जारी हैं. स्वत:स्फूर्त बंद हो रहे हैं. जन सामान्य के बीच होते संवाद में क्रुद्ध भावनाओं का ज्वार उठ रहा है, आक्रोश उबल रहा है, प्रतिशोध धधक रहा है. सरकार इसे दबाव समझे या अपनी ताकत लेकिन परिस्थितियों का लब्बोलुआब यही है कि अभी नहीं तो कभी नहीं.

देश का दुर्भाग्य है पुलवामा त्रासदी पर कुछ लोगों द्वारा खुशी मनाना, षडयंत्रकारियों का महिमामंडन करना या उनके जघन्य कृत्य को किसी भी बहाने से न्यायसंगत बताना. यह अस्वीकार्य है, अक्षम्य है. इस सबने देश के आक्रोश के घाव पर अपमान का नमक रखा है. एक दो जगहों पर लोगों में इसकी स्वाभाविक प्रतिक्रिया हुई पर ऐसा कहीं भी कुछ नहीं हुआ जिसे कुछ बड़ा कहा जाए. सब कुछ पुलिस और प्रशासन के नियंत्रण में था. लेकिन शौकिया या पेशे से एंटी इंडिया नैरेटिव लिए बैठे प्रणेता और उनके अनुवायी इन घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर बताते पाए गए.

लोग भी सजग थे. इनमें से कईयों के खिलाफ पुलिस को शिकायतें की गयीं. कुछ पर उचित कार्रवाई भी हुई. कुछ के नियोक्ताओं और संस्थानों को उनके कृत्यों का संज्ञान दिलाया गया. इन संस्थानों और नियोक्ताओं ने भी देश की भावना से सहमति दिखाते हुए इन्हे बाहर का रास्ता दिखाया.

इसी क्रम में कल एक सेलेब पत्रकार बरखा दत्त सामने आयीं. मैडम अपने उदारवादी विचारों के लिए खासी मशहूर हैं. उनका आरोप है कि उनका फोन नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और बाद में लोगों ने उन्हे फोन पर गालियां दीं, धमकियां दीं और अश्लील संदेश भेजे. सभ्य समाज का कोई भी व्यक्ति इसे सही नहीं ठहरा सकता क्योंकि इसमे मुद्दों पर आलोचना की जगह है, गाली या धमकी या अश्लीलता और फूहड़ता की नहीं. यदि मैडम का फोन नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और उसके बाद उनके साथ अभद्रता हुई तो वह निन्दनीय ही नहीं दंडनीय भी है. मैडम ने ट्विटर पर इन बातों का खुलासा ही नहीं किया बल्कि संबंधित लोगों के फोन नंबर्स के साथ अपने शिकायती ट्वीट्स पुलिस को भी टैग किया. इन्ही शिकायती ट्वीट्स में एक के साथ मैडम ने उन्हे कथित रुप से भेजा गया एक अति अश्लील स्क्रीनशॉट भी नत्थी किया. पूरा दिन असहजता के साथ ट्विटर का टॉक ऑफ द टाउन यही प्रकरण बना रहा.

यदि मैडम के साथ ऐसा गलत व्यवहार हुआ तो उन्हे पुलिस से शिकायत करने की पूरी स्वतंत्रता है. लेकिन ऐसा करते हुए उन्होने ट्विटर पर उनलोगों का फोन नंबर बताकर उनके निजता का हनन करने की जरुरत नहीं थी. समझा जाता है कि ट्विटर ने इसके लिए उन्हे चेतावनी भी दी है. ये फोन नंबर सीधे पुलिस को भी दिए जा सकते थे. अपने ट्वीट में जिस अति अश्लील स्क्रीन शॉट को उन्होने लगाया, वह एकदम गैर-जरुरी था और खासकर तब जब मैडम के ट्विटर पर लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं. इन्हे भी बिना ट्विटर पर रखे पुलिस को दिया जा सकता था.

देश में विचारों का द्वंद्व है और रहेगा लेकिन सामाजिक मर्यादा के पैमाने इन वैचारिक लड़ाईयों से इतर होते हैं. किसी भी परिस्थिति में बेहद अश्लील स्क्रीनशॉट सार्वजनिक रुप से शेयर करना सामाजिक मर्यादा व गरिमा की धज्जियां उड़ाता है. इतना ही नहीं उन्होने उस अश्लील संदेश भेजने वाले को एक खास राजनीतिक धारा से जुड़ा भी बता दिया. 

मैडम एक वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं बल्कि उन प्रखर और प्रबुद्ध कहे जाने वाले लोगों में से हैं जिनसे सोशल मीडिया पर अभद्रता, गाली-गलौज और अश्लीलता आदि के विरोध की एवं मर्यादित व स्वस्थ वैचारिक बहस का ध्वजवाहक बनने की अपेक्षा की जाती हैं. मैडम इन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए दिखने का प्रयास भी करती हैं. साथ ही वह निजता के अधिकार की पैरोकार भी समझी जाती हैं. लेकिन इस पूरे प्रकरण में ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ ही दिखा है.

पत्रकारिता का पेशा सिर्फ रिपोर्टिंग या नजरिये में निरपेक्षता की मांग ही नहीं करता बल्कि उसमे सामाजिक मर्यादाओं और राष्ट्रीय हितों के सम्मान की भी अपेक्षा बनी रहती है. इन अपेक्षाओं के आलोक में कहना ही होगा कि इस पूरे प्रकरण ने पुलवामा त्रासदी पर पहले से ही दुखी देश को निराश किया है.

32 Comments

  1. मदनलाल अरोरा
    February 22, 2019 - 7:04 pm

    इज्जत दो तो इज्जत दो, जो है करता ,हो है भरता ,है ज़माने का चलन,

    पत्रकारिता , एक पावन रूप में समाज में आयी, फिर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए उत्साहित होकर बहूतो ने पीत पत्रकारिता का रास्ता अपनाया। बोलने ,लिखने की आजादी सीमा से परे चली गयी , पत्रकार व्यक्तिगत स्वार्थ और व्यवसायिक स्पर्धा के तहत अनुशासन हीन हो गये। काफी कुछ तो धंधे बाज बन ब्लेक मेलिग और उगाही के कामों में भी लग गये। पत्रकारिता मुफ्त में बदनामी का शिकार हो गयी।
    बरखा दत्त या बरखा दराबू अब जो भी है,जरा पीछे पलट कर अपने किये को देखें,आज जो कुछ भी हो रहा है या हुआ है अच्छा है बुरा उनके विगत के कारनामों का ही उनके आइने में उनका चेहरा है।

    जन-मानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने में उन्होंने क्या असर छोड़ी ,, हाफिज सईद जैसे आतंकी के साथ फोटो और उस पर उन के विचारों को किसी भी देशप्रेमी भारतीय ने पसंद नहीं किया।
    हर इंसान की प्रतिक्रिया उसके अपने तरीके की होती है, सामाजिक मर्यादा जैसे दी जाती है वैसे ही पायी जाती है। लिंग भेद गौण हो जाता है । अब जो कुछ हो रहा है उस पर बिलबिलाने से हताश होना ऐसा ही है जैसा ,,,शीशे के मकान में रह कर दूसरे पर पत्थर मारना।

    आज एडीटर गिल्ड जिस मर्यादा की दुहाई दे रही है , उन्होंने कभी इन्हें ,,,आतंकी हाफिज सईद के साथ फोटो खिंचवाने और उसे महिमान्वित करने पर लताड़ लगाई या , समझाया कि ,,, भारतीयों के सेंटीमेंट पर चोट पहुंचाने वाले काम पत्रकारिता के नाम पर न करें,,, नहीं तो क्यों? कहीं भी देख लीजिए किसी ने नहीं किया।
    इस भारतभूमि ने बहुत बड़े और महान पत्रकारों को जन्म दिया है , उन्होंने कभी देश हित से दूर रह कर अपनी लेखनी का प्रयोग नहीं किया। बरखा ने ऐसा किया है,कर्म गति ,नियती के नियम से चलती है , जैसा , सबसे उपर लिखा है।
    अभी भी समय है ,वक्त किसी को माफ नहीं करता , देश हित से बाहर मत निकालिएगा ।
    भगवान आपको सद्बुद्धि दे। लोपक प्रस्तुति पर साधुवाद।

  2. February 26, 2019 - 8:31 am

    Hi there! Do you know if they make any plugins to safeguard against hackers?
    I’m kinda paranoid about losing everything I’ve worked
    hard on. Any tips? https://kegosipp.blogspot.com/

  3. March 6, 2019 - 11:45 am

    Hey theгe! This is қind of off topic but I need slme help fгom an establisheⅾ
    blog. Is it very difficult to set up your own bⅼog? I’m not very techincal but
    I can figure things out pretty quick. I’m thinking about making myy
    ߋwn but I’m not sure where to begin. Do yoս have any points or suggestions?
    Appreciate it http://afrifotohub.com/situs-web-bandarq-terpercaya-di-negeri/

  4. March 6, 2019 - 5:35 pm

    Can I just say what a comfort to uncover someone that really understands what they are talking about online.
    You definitely know how to bring a problem to light and make it important.
    More people have to look at this and understand this side of
    your story. I was surprised that you’re not more popular since you most certainly
    possess the gift.

  5. March 6, 2019 - 8:44 pm

    JaiJudkinsme order cialis cialis without prescription cialis with heart disease [url=http://buyscialisrx.com/]generic cialis online[/url]

  6. March 7, 2019 - 9:08 pm

    Excellent blog! Do you have any recommendations for aspiring writers?

    I’m planning to start my own website soon but I’m a little
    lost on everything. Would you advise starting with a free platform like WordPress or go for a paid option?
    There are so many options out there that I’m totally confused ..
    Any ideas? Cheers!

  7. March 9, 2019 - 12:50 am

    Excellent beat ! I wish to apprentice while you amend your web site, how can i subscribe for
    a blog web site? The account helped me a acceptable
    deal. I had been a little bit acquainted of this your broadcast
    provided bright clear concept

  8. March 9, 2019 - 1:16 am

    Incredible points. Solid arguments. Keep up the amazing work.

  9. March 9, 2019 - 4:57 pm

    Hеy very nice website!! Mɑn .. Bеautiful .. Amazing ..
    I’ll bookmark your wwеb site and tzke the feeds also?
    I am satisfied to seek оut numerous helpful innformation right
    here within the put սp, we need worҝ ⲟut extra techniգues iin thіs regard, thanks for shaгing.
    . . .. . http://wbyl37.com/comment/html/?159432.html

  10. March 9, 2019 - 8:04 pm

    An іntriguing discussion is definitely worth c᧐mment.
    I do believe that you should publish more on this subject matter,
    it may not be a taboo matter Ьuut generally folks don’t discuss such topics.

    To the next! Kind regarⅾs!! http://fp0753.com/comment/html/?33635.html

  11. March 11, 2019 - 10:55 pm

    I got this web page from my friend who told me concerning this
    website and at the moment this time I am browsing this website and reading
    very informative posts here.

  12. March 16, 2019 - 6:07 pm

    Welcome to Morris Heating & Cooling Inc.

  13. March 19, 2019 - 1:47 am

    What a information of un-ambiguity and preserveness
    of precious familiarity about unexpected feelings.

  14. March 21, 2019 - 2:40 am

    And that is an investment risk value taking.

  15. March 22, 2019 - 4:39 am

    Schwab Intelligent Portfolios invests in Schwab ETFs.

  16. March 23, 2019 - 2:38 pm

    Simply desire to say your article is as astounding. The clarity
    to your post is simply cool and that i could think you’re a professional in this
    subject. Fine with your permission let me to clutch your feed to keep up to date with drawing close post.
    Thank you a million and please carry on the gratifying work.

  17. March 27, 2019 - 7:16 am

    Hmm it seems like your site ate my first comment (it was extremely long) so I guess
    I’ll just sum it up what I had written and say, I’m thoroughly enjoying your blog.
    I too am an aspiring blog writer but I’m still new to the whole
    thing. Do you have any tips and hints for newbie blog writers?
    I’d genuinely appreciate it.

  18. April 9, 2019 - 12:54 am

    Howdy! This is my first visit to your blog! We are a collection of volunteers and
    starting a new project in a community in the same niche.
    Your blog provided us useful information to work on. You have done a wonderful job!

  19. April 12, 2019 - 2:38 am

    Outstanding post however , I was wondering if you could write a litte more on this topic?

    I’d be very grateful if you could elaborate a little bit
    more. Cheers!

  20. April 12, 2019 - 7:51 pm

    Excellent weblog here! Additionally your website loads up fast!
    What web host are you using? Can I get your associate link
    to your host? I wish my web site loaded up as quickly as yours
    lol

  21. April 15, 2019 - 12:36 pm

    Hi there! I could have sworn I’ve been to this website before but after looking at a few of the posts I realized
    it’s new to me. Anyhow, I’m definitely happy I discovered it and I’ll be book-marking it and checking back often!

  22. April 16, 2019 - 7:32 am

    whoah this weblog is wonderful i really like studying your posts.
    Keep up the great work! You already know, a lot of persons are searching round for this information, you could help them greatly.

  23. April 17, 2019 - 12:30 am

    Greetings! Very useful advice in this particular post!
    It is the little changes which will make the most significant changes.
    Many thanks for sharing!

  24. April 18, 2019 - 3:12 pm

    You need to be a part of a contest for one of the best blogs on the net.
    I most certainly will recommend this blog!

  25. April 18, 2019 - 5:36 pm

    I am no longer positive the place you are getting your info, however great topic.
    I needs to spend some time finding out more or understanding
    more. Thank you for magnificent information I was looking
    for this information for my mission.

  26. April 20, 2019 - 2:26 pm

    Keep on working, great job!

  27. April 21, 2019 - 2:36 am

    Hello, I enjoy reading through your article.

    I like to write a little comment to support you.

Comments are closed.