क्या हुआ था 6 दिसंबर को?

अयोध्या का अर्थ है जिससे युद्ध जीता न जा सके। लेकिन अयोध्या के इस अर्थ पर प्रश्नचिन्ह लगाते तीन गुम्बद वहाँ खड़े थे जिन्हें आज से लगभग 25 वर्ष पूर्व 6 दिसम्बर, 1992 को ढ़हा दिया गया। अब अयोध्या पुनः अपने अर्थ को जीने लगी है। 500 वर्ष पूर्व बाबर के सेनापति मीर बांकी ने रामजन्मभूमि पर अवस्थित मन्दिर का विध्वंस कर इस मस्जिद का निर्माण करवाया था। मुसलमान इन तीन गुम्बदों को बाबरी मस्जिद बताते थे जबकि हिन्दू इस ढाँचे के नीचे अपने रामजन्मभूमि मन्दिर का अवशेष बताते थे। 1855 में जबकि वाजिद अली शाह की नवाबी अपने आखिरी दिनों में थी, अयोध्या में भीषण संघर्ष हुआ। 12 हजार हिंदुओं ने विवादित ढाँचे पर हमला किया और उसका एक हिस्सा तोड़ दिया। इस हमले में 100 के करीब मुसलमान मारे गए। 1934 में भी इस विवादित ढाँचे के गुम्बद ढाह दिए गए थे जिसे अंग्रेजी सरकार ने फिर से बनवा दिया था। इन घटनाओं से संघ अथवा विश्व हिन्दू परिषद का कोई सम्बन्ध न था। पिछले पाँच सौ वर्षों में बाबरी ढाँचे को मिटाने के लिए 76 युद्ध हुए। इन युद्धों में 3 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। मन्दिर के लिए प्राण देने वालों में कृषक भी थे, सैनिक भी थे, नागा साधु भी थे और जमींदार और रियासतदार भी थे। हिन्दू समाज ने कभी भी इस विवादित ढाँचे को मस्जिद की मान्यता नही दी। यह हमेशा उनके हृदय में शूल की भाँति चुभता रहा।
अयोध्या में 6 दिसम्बर, 1992 को जो हुआ वह सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों की प्रवृत्ति नही रही है। गत 1000 वर्षों में हमारे कितने ही मन्दिर तोड़े गए उत्तर भारत का मैदानी क्षेत्र प्राचीन मंदिरों से लगभग शून्य है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी मस्जिद है। काशी विश्वनाथ पर भी मस्जिद खड़ी है। किन्तु 6 दिसम्बर, 1992 को जो अयोध्या में घटित हुआ वह कहीं और नही हुआ। कारसेवकों का धैर्य क्यों चुक गया?
विश्व हिन्दू परिषद कई बातों से नाराज था। पी.वी.आर.के. प्रसाद नरसिंह के गृहराज्य से आते थे और बहुत भरोसेमंद अधिकारी थे। वे तिरुपति तिरुमाला ट्रस्ट के सचिव रहे थे इसलिए दक्षिण के सभी सन्तों को अच्छे से जानते थे। नरसिंह राव उनका उपयोग सन्त समाज की एकता को तोड़ने के लिए कर रहे थे। यद्यपी इसमें उन्हें कोई सफलता नही मिली। यहाँ तक काँची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने भी महंत अवेद्यनाथ को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया था। अशोक सिंघल तक ये खबरे पहुँचती रहती थी। इससे विहिप और केंद्र सरकार के बीच अविश्वास पैदा हो गया था। लेकिन यह बाबरी विध्वंस का कारण न था। हाँ, इसका परिणाम यह हुआ था कि सिंघल स्वयं नरसिंह राव से बात न करते थे। अब ये काम विनय कटियार कर रहे थे।
वास्तव में 6 दिसम्बर, 1992 को जो हुआ उसकी पटकथा दो वर्ष पहले ही जाने-अनजाने में मुलायम ने लिख दी थी। 30 अक्तूबर और 2 नवम्बर, 1990 को मुलायम सिंह सरकार द्वारा कारसेवकों की नृशंस हत्या जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आखिर ऐसा क्या हुआ जो मुलायम सिंह यादव मौलाना मुलायम बनने को बेचैन हो गए? इसके लिए हमें 10 वर्ष पीछे यानी कि 1980-1982 के दौर में जाना पड़ेगा जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह हुआ करते थे। उन दिनों मध्यप्रदेश से सटे यूपी के जिले डकैतियों से परेशान थे। वीपी सिंह ने शपथ ली कि या तो डाकुओं का सफाया कर देंगे या इस्तीफा दे देंगे। डाकुओं के धराधर एनकाउंटर होने लगे। अधिकतर डकैत पिछड़ी जातियों से सम्बद्ध थे। मुलायम ने इसे पिछड़ी जातियों का नरसंहार बताया। सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई। मुलायम को अंदेशा हुआ कि बिहार के जगदेव प्रसाद की तरह पुलिस उनका भी एनकाउंटर कर सकती है। उनकी सुरक्षा को मजबूत करने के इरादे से चौधरी चरण सिंह ने उन्हें लोकदल का प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष बनवा दिया। एनकाउंटर का विवाद बढ़ता गया। कुछ फेक एनकाउंटर के मामले बने और वीपी को इस्तीफा देना पड़ा। यहीं से मुलायम और वीपी के बीच अविश्वास का सम्बंध बना। 10 साल बाद नियति ने दोनों को एक नई पार्टी में साथ खड़ा कर दिया था। लेकिन पुरानी बातें दोनो को ही याद थीं। वीपी सिंह ने मुलायम को मुख्यमंत्री बनने से रोकने में पूरा जोर लगा दिया था। जबकि मुलायम के नए गुरु अब बलिया के ठाकुर चन्द्रशेखर थे।
लालकृष्ण आडवाणी सोमनाथ से अयोध्या के रथयात्रा पर निकल चुके थे। 30 अक्तूबर, 1990 को कारसेवा होनी थी। वीपी की सरकार भाजपा के समर्थन पर टिकी थी। इसलिए वे अयोध्या विवाद का हल चाहते थे।  20 अक्तूबर को विवादित भूमि के अतिरिक्त आस-पास की भूमि का अधिग्रहण कर उन्होंने इसे रामजन्मभूमि न्यास को सौंपने का अध्यादेश जारी कर दिया। लेकिन मुलायम ने इस अध्यादेश को लागू करने से इनकार कर दिया। वीपी सिंह किसी भी हालत में मुलायम को सेकुलरिज्म का चैंपियन नही बनने देना चाहते थे। 22 अक्तूबर को उन्होंने अध्यादेश वापस ले लिया। दरअसल मुलायम ने बिहार और यूपी की सीमा पर आडवाणी को गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। ऐसे में वीपी सिंह के संकेत पर 23 अक्तूबर की सुबह समस्तीपुर जिले में आडवाणी गिरफ्तार कर लिए गए और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव मुसलमानों के मसीहा बन गये। मुलायम की तैयारियाँ धरी रह गईं।
आडवाणी गिरफ्तार हो गए थे लेकिन कारसेवा की तैयारियां जस की तस थी। उधर मुलायम सिंह ने अयोध्या में कर्फ्यू लगा दिया था। इधर विहिप ने भी हर कीमत पर कारसेवा करने का संकल्प कर लिया था। इस हद तक नाकेबंदी थी कि अयोध्या की तरफ जाने वाली सड़कें खोद दी गई थीं। पुलों पर दीवार खड़ी कर दी गई थी। राज्य की सीमा पर खाई खोद दी गई थी। अशोक सिंघल 5 लाख कारसेवकों के साथ आने की योजना बना चुके थे लेकिन वो तो अब होता न दिख रहा था दीपावली के मौसम में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जेलों में ठूँस दिए गए थे। रज्जु भैया, विष्णु हरि डालमिया, महंत अवेद्यनाथ, अटल बिहारी वाजपेयी, स्वामी चिन्मयानंद, राजमाता विजयाराजे सिंधिया इत्यादि गिरफ्तार हो चुके थे। आडवाणी पहले ही बिहार में नजरबंद थे। लेकिन विनय कटियार, शिरिश्चंद्र दीक्षित और अशोक सिंघल अब भी पकड़ से बाहर थे। विशेषकर सिंघल के लिए लगातार छापामारी हो रही थी।
मुलायम ने अतिआत्मविश्वास में कह दिया कि ‘परिंदा भी पैर नही मार सकता’। लेकिन मुलायम सिंह को संघ के कार्य करने की विधि का कोई विशेष ज्ञान न था।  अशोक सिंघल ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर के अयोध्या पहुँचने की घोषणा की। विनय कटियार और मोरोपन्त पिंगले भी अयोध्या पहुँच गए थे। तय समय पर अचानक ही मन्दिरों और घरों से कारसेवक निकलने लगे। अयोध्या में मिनटों में लाखों कारसेवक सड़कों पर थे। उनका नेतृत्व कर रहे अशोक सिंघल पुलिस के हमले से घायल हो गए। लेकिन 50 हजार के करीब स्वयंसेवक जन्मभूमि क्षेत्र में घुसने में सफल रहे। पहले से तैयार कार्यकर्ताओं ने विवादित ढाँचे के गुम्बद में छेद कर भगवा ध्वज लहरा दिया और झट से नीचे उतर आये। मस्जिद के एक दीवार में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने गोली चला दी और गुम्बद पर ध्वज ठीक करने दुबारा चढ़ रहे 2 कारसेवक मारे गए। अयोध्या नगरी में भी 2 कारसेवक मारे गए। लेकिन सरकार का दावा कि परिंदा भी पैर नही मार सकता, पूरी तरह फेल रहा। अयोध्या में मौजूद सभी पत्रकारों के कैमरे तोड़ दिए गए थे। मुलायम सिंह यादव ने कारसेवा हुई इसे झूठी अफवाह बता दी। सिंघल ने दुबारा कारसेवा करने का दम भरा। 2 नवम्बर का दिन तय हुआ। 30 अक्तूबर की कारसेवकों की सफलता से प्रशासन खीझ और हताशा में थी। अब उसके इरादे बेहद खतरनाक हो चुके थे।
2 नवम्बर, 1990 की सुबह सुबह कारसेवकों का जत्था जन्मभूमि परिसर की ओर चला। कारसेवक अभी जन्मभूमि परिसर से 2 किमी की दूरी पर थे कि पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बिना चेतावनी और आँसू गैस के गोले छोड़े अर्धसैनिक बलों ने फायरिंग की थी। अनगिनत कारसेवक और अयोध्या की परिक्रमा करने आये तीर्थयात्री मारे गए। दिगम्बर अखाड़े के पास एक घर मे रुके कोठारी बन्धुओं को बाहर खींच कर के सर में गोली मार दी गई। इन दो भाइयों ने गुम्बद ओर ध्वज लहराया था। प्रशासन इतनी बर्बरता से काम कर रहा था कि घायलों को मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया गया था। सीआरपीएफ के कमांडर उस्मान ने सभी हदें तोड़ दी थी। रामधुन गा रहे रामअचल गुप्ता को पीछे से गोली मारी गई। राजस्थान से आये एक कारसेवक ने मरने से पहले अपने ही खून से अयोध्या की सड़कों पर लिखा -सीताराम। कई सारे साधु-सन्यासी मारे गए। मठों की पवित्रता का ध्यान भी न रखा गया। उस रात अयोध्या और फैजाबाद में हिंदुओं के घर चूल्हा न जला। फैजाबाद के डीएम ये सब सहन न कर सके और उसी रात अवकाश लेकर फैजाबाद से दूर चले गए।
कोठारी बन्धुओं की शहादत ने पूरे हिन्दू समाज को झकझोर कर रख दिया। पूरी अयोध्या इनकी शहादत पर रोयी थी। 22 व 20 वर्ष के इन दो भाइयों की कहानी अब घर घर पहुँच गई थी। मुलायम के राजनीतिक गुरु लोहिया ने कभी कहा था कि भारत के सांस्कृतिक इतिहास में इस बात का कोई महत्व नही कि राम इतिहास पुरुष हैं भी या नही। लेकिन दक्षिण और उत्तर भारत को जोड़ने वाले देवपुरुष वही हैं। अपनी राजनीति में मुलायम अपने गुरु की बात भूल गए और हमेशा के लिए मौलाना मुलायम हो गए। 100 से भी अधिक सन्यासी व कारसेवक मारे गए थे। ये कारसेवक जिन नगरों और जिलों से आये थे वहाँ जबरदस्त गुस्सा था। बार-बार अयोध्या आने वाले कारसेवक अलग न थे। मुलायम का अन्याय उन्होंने अपने आँखों से देखा था। अब प्रतिकर का समय था।
6 दिसम्बर, 1992 को गीता जयंती थी। द्वापरयुग में इसी दिन कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। आज कुरुक्षेत्र अयोध्या में सजा था। अयोध्या एक और कारसेवा के लिये तैयार थी। कारसेवकों के खून का प्रतिकार उत्तरप्रदेश की जनता ने मुलायम की सत्ता को ढहा कर ले लिया था और अब शासन कल्याण सिंह के नेतृत्व में था। 3 लाख से अधिक कारसेवक न्यायालय की अनुमति से ‘प्रतीकात्मक’ कारसेवा के लिए अयोध्या में मौजूद थे।
दिन के 12 बजने को थे। अधिकतर विहिप नेताओं का भाषण हो चुका था। अब आडवाणी जी बोल रहे थे। ढाँचे की तरफ इशारा कर के उन्होंने उसे गुलामी का प्रतीक बताया। तभी अचानक पुलिस पर पथराव हुआ। कुछ अव्यवस्था का माहौल बना और पाँच सौ के करीब कारसेवक बैरिकेड तोड़कर रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर गए। बिना सोचने और समझने का मौका दिए कारसेवकों का रेला ढाँचे की तरफ टूट पड़ा। कुछ ही मिनटों में 500 के करीब लोग गुबंदों के ऊपर थे और लाख के करीब नीचे। आडवाणी लगातार कारसेवकों से लौट आने की अपील कर रहे थे। लेकिन अपने नेता को आज लोग अनसुना करने पर आमादा थे। परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों के जवान सवा बारह बजे तक परिसर से बाहर हो गए। अब वहाँ कारसेवक थे और था ‘गुलामी का प्रतीक’। आडवाणी के अपील को बेअसर होता देख सिंघल ने माइक संभाला। वे कहते रहे कि विवादित ढाँचा मस्जिद नही, मन्दिर है। सिंघल और महंत नृत्यगोपाल दास जी मंच से उतर ढाँचे की तरफ गए। लेकिन सब बेअसर। फिर कहा गया कि ढाँचे पर जो चढ़े हैं वे दक्षिण भारतीय हैं। अब शेषाद्री जी ने तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ में यही अपील की। लेकिन यह भी बेअसर ही रहा।
घटना की खबर लखनऊ और दिल्ली पहुँच चुकी थी। कल्याण सिंह सरकार का निर्देश आया कि केंद्रीय बल का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन गोली नही चलेगी। दरअसल कल्याण सिंह ने पहले ही लिखित आदेश जारी कर दिया था कि गोली नही चलेगी। राज्य पुलिस और केंद्रीय बल के कई अधिकारी जूते उतारकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। अगले 5 घण्टे मे ढाँचा मिटा दिया गया था। कारसेवकों का बदला पूरा हुआ। ढाँचा गिराने के बाद मौके पर ही पाँच फीट की दीवार खड़ी की गई और जमीन से चबूतरे तक 18 सीढियाँ बनी। मूर्ति अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र के घर से आई। मस्जिद ढाहने के प्रयास में 4 कारसेवक मारे गए थे। मरने वालों में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव के पुत्र प्रभाकर का नौकर भी था।
6 दिसम्बर, 1992 के पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या यह पूर्वनियोजित था या स्वतःस्फूर्त घटना थी। इसका सीधा सीधा जवाब दे सकने वाले लोग अब इस धरा पर नही लेकिन कुछ दिलचस्प घटनाक्रम संकेत तो देते हैं।
1.रामजन्मभूमि आंदोलन में पहली बार संघ सामने से हिस्सा ले रहा था। संघ के तीन वरिष्ठ नेता- केसी सुदर्शन, एचवी शेषाद्री और मोरोपन्त पिंगले अयोध्या में मौजूद थे। इसमें सबसे कम जाना पहचाना नाम मोरोपंत जी थे। मोरोपन्त जी की ट्रेनिंग डॉ हेडगेवार के हाथों हुई थी। रामजन्मभूमि आंदोलन के मास्टरमाइंड वही थे। शिलापूजन, चरण पादुका, रामज्योति यात्राएं सब उनकी ही योजना थी। वे इसके पहले भी एकात्मता यात्रा आयोजित कर चुके थे। पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले आदमी थे, श्रेय और प्रसिध्द के मोह से बहुत दूर।

2. कारसेवकों ने सबसे पहले ढाँचे की हॉटलाइन काटी। अयोध्या नगरी की सभी टेलीफोन लाइनें काट दी गईं। संचार के सभी उपकरण खराब कर दिए गए। पत्रकारों के कैमरे नष्ट कर दिए गए। पूरी कोशिश थी कि ढाँचा गिरने की एक भी तस्वीर आखिरी ईंट गिरने से पहले अयोध्या के बाहर न जाये  मानस भवन जहाँ से पुलिस पर गोली चलाई जा सकती थी, उसपर जिलाधिकारी तक को चढ़ने न दिया गया। वहाँ सुरक्षा बलों के जवानों के आने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए।
3. गुम्बद पर पाँव टिकाना मुश्किल हो रहा था। 200 के ऊपर कारसेवक गुम्बद से गिरकर घायल हुए। विहिप ने स्वयंसेवकों की टीम के साथ स्ट्रेचर और एम्बुलेंस की व्यवस्था पहले से ही कर रखी थी।
4. राम कोठारी और शरद कोठारी के माता-पिता  अपने अश्रुपूरित नेत्रों से बाबरी विध्वंस का दृश्य देखने को मौके पर मौजूद थे।
5. ढाँचे को ढाहने में पुराने मन्दिर के जितने भी अवशेष मिले, वे सभी राम कथा कुंज पर रखे गए। ये अवशेष अदालती कार्यवाही में काम आने थे। जबकि अनावश्यक अवशेष पीछे खाई को भर कर समतल करने के काम आया।
6. विवादित ढाँचा गिरने के 6 माह पहले उसके आसपास कई छोटे मन्दिर जो जीर्ण अवस्था में थे उनका अधिग्रहण विश्व हिन्दू परिषद ने किया था और उनको ध्वस्त करवा दिया था। इससे ढाँचे तक भारी भीड़ का पहुँचना आसान हुआ।
7. अस्थायी मन्दिर के निर्माण तक कल्याण सिंह ने लखनऊ में बड़े धैर्य से प्रतीक्षा की। यह सब सम्पन्न होने पर ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया।
8. 6 दिसम्बर को ही दिन में ढाई बजे के करीब भाजपा और विहिप के वरिष्ठ नेता बजरंग दल के अध्यक्ष विनय कटियार के साथ उनके आवास हिन्दू धाम पर बैठक कर रहे थे। इस समय मोरोपन्त पिंगले वहाँ मौजूद नही थे। वे कहाँ थे, यह कोई न जानता था।
9. करीब एक लाख कारसेवक 6 दिसम्बर की रात में भी अयोध्या में बने रहे। उन्हें डर था कि अस्थायी मन्दिर को हटाया जा सकता है। पुलिस ने सुबह का भोग नही लगने दिया। इससे सीआरपीएफ विद्रोह करने पर उतारू हो गई। सिपाही जूते उतारकर भजन करने लगे। लगा कि एक दूसरा ही बावेला शुरू हो जाएगा। लेकिन 12 बजे तक भोग लग गया जो अब तक निर्बाध जारी है।

80 Comments

  1. दिव्यांशु सेन
    December 6, 2018 - 4:51 am

    मान्यवर जी मैंने एक आर्टिकल लिखा है भारत रूस और अमेरिका के बीच जिसमे हमने भारत के दृष्टिकोण को समझाया है कृपया आप उस पर अपना मार्गदर्शन दीजिए मैं आपको अपना आर्टिकल भेजना चाहता हूं

  2. शिव कुमार सिह
    December 6, 2018 - 10:53 am

    ऐतिहासिक क्षण था…

  3. February 19, 2019 - 4:55 pm

    566368 432033Seriously extremely good contribution, I genuinely depend on up-dates of your stuff. 221554

  4. February 20, 2019 - 7:25 pm

    184573 298579Youre so cool! I dont suppose Ive read anything like this before. So good to locate somebody with some original thoughts on this topic. realy thank you for starting this up. this website is something that is needed on the web, someone with a little originality. helpful job for bringing something new to the internet! 526424

  5. February 21, 2019 - 11:31 pm

    569849 47315What a lovely weblog. Ill surely be back once more. Please preserve writing! 37065

  6. February 21, 2019 - 11:44 pm

    831724 413416Hmm, I never thought about it that way. I do see your point but I believe many will disagree 186479

  7. February 22, 2019 - 12:19 am

    591577 230680Thanks for this fantastic post! It has long been quite helpful. I wish that you will carry on posting your wisdom with us. 504119

  8. February 22, 2019 - 11:24 pm

    259143 952297I like what you guys are up too. Such smart work and reporting! Carry on the superb works guys Ive incorporated you guys to my blogroll. I feel it will improve the value of my internet site 787549

  9. February 25, 2019 - 12:42 pm

    56717 50133Generally the New york Weight Loss diet is certainly less expensive and flexible staying on your diet scheme intended for measures however fast then duty maintain a nutritious every day life. weight loss 26946

  10. February 26, 2019 - 12:52 am

    70537 316638Excellent artical, I unfortunately had some troubles printing this artcle out, The print formating looks just a little screwed over, something you might want to look into. 490489

  11. February 28, 2019 - 5:07 am

    96328 307561It can be tough to write about this subject. I believe you did an superb job though! Thanks for this! 390682

  12. February 28, 2019 - 11:44 pm

    553081 231002I feel this website has got some very excellent info for every person : D. 663644

  13. March 1, 2019 - 12:29 am

    448352 680731Um, take into consideration adding pictures or much more spacing to your weblog entries to break up their chunky appear. 865202

  14. March 1, 2019 - 5:51 pm

    645197 304581A lot of thanks for the wonderful post C Id enjoyable reading it! That i love this weblog. 256729

  15. March 6, 2019 - 12:08 am

    994650 869141I like this post very considerably. I will undoubtedly be back. Hope that I can go via more insightful posts then. Will likely be sharing your wisdom with all of my friends! 514583

  16. March 6, 2019 - 12:47 am

    937494 361112Just added this blog to my favorites. I enjoy reading your blogs and hope you maintain them coming! 147852

  17. March 6, 2019 - 2:06 am

    209287 773858I got what you intend, saved to bookmarks , extremely decent web internet site . 606000

  18. March 6, 2019 - 3:20 am

    639239 207661Hey! Great stuff, do tell us when you lastly post something like this! 418967

  19. March 6, 2019 - 12:22 pm

    690814 131193I like this site very much, Its a actually good situation to read and get info . 273366

  20. March 7, 2019 - 11:36 pm

    776604 40789Hi there! I just wish to give an enormous thumbs up for the nice information youve correct here on this post. I shall be coming once more to your blog for extra soon. 106026

  21. March 8, 2019 - 6:03 am

    367219 771468I like the helpful information you give within your articles. Ill bookmark your weblog and check again here regularly. Im quite certain I will learn lots of new stuff appropriate here! Best of luck for the next! 337812

  22. March 8, 2019 - 9:37 am

    94824 935498I ought to appear into this and it would be a difficult job to go over this completely here. 661536

  23. March 9, 2019 - 8:29 pm

    33269 662410Hey mate, .This was an exceptional post for such a hard subject to speak about. I look forward to seeing a lot of a lot more superb posts like this one. Thanks 14437

  24. March 10, 2019 - 6:22 am

    478263 498500Greetings! This really is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and let you know I genuinely enjoy reading via your blog posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums that deal with exactly the same topics? Thank you so considerably! 696483

  25. March 10, 2019 - 11:17 pm

    218032 748549Some actually quality blog posts on this web site, saved to fav. 644327

  26. March 11, 2019 - 2:56 pm

    653471 718324Amazing weblog layout here. Was it hard creating a nice looking internet site like this? 296440

  27. March 11, 2019 - 6:44 pm

    644066 346755It is difficult to get knowledgeable folks on this topic, but the truth is be understood as what happens you are preaching about! Thanks 690427

  28. March 13, 2019 - 11:06 am

    984260 862940I enjoyed reading this a lot I really hope to read more of your posts within the future, so Ive bookmarked your blog. But I couldnt just bookmark it, oh no.. When I see quality websites like this 1, I like to share it with other people So Ive created a backlink to your website (from 833186

  29. March 15, 2019 - 11:37 pm

    879570 645768I believe this web site has some rattling wonderful information for everybody : D. 380082

  30. March 17, 2019 - 12:57 am

    794689 936260I respect your piece of function, appreciate it for all the interesting content . 370961

  31. March 19, 2019 - 8:56 am

    336012 986491I agree completely with what you said. Great Stuff. Maintain it going.. 296701

  32. March 20, 2019 - 10:35 pm

    464354 92736Hello DropshipDragon provides dropping for quality, affordable products direct from China to your customers. Perfect for eBay sellers and website owners alike! 886589

  33. March 21, 2019 - 6:20 am

    450195 323390Outstanding post, I feel weblog owners need to larn a good deal from this weblog its truly user genial . 660928

  34. March 21, 2019 - 7:51 am

    492412 621454Good V I should definitely pronounce, impressed with your site. I had no trouble navigating through all tabs as well as related information ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. 563332

  35. March 22, 2019 - 4:02 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    10689

  36. March 22, 2019 - 8:36 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    94333

  37. March 22, 2019 - 11:45 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    25364

  38. March 23, 2019 - 1:51 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    63561

  39. March 23, 2019 - 4:22 pm

    321991 35483We are a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your web website given us with valuable info to function on. Youve done an impressive job and our entire community will probably be grateful to you. 699784

  40. March 23, 2019 - 5:50 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    23739

  41. March 23, 2019 - 11:47 pm

    996797 676893Good V I should certainly pronounce, impressed with your web site. I had no trouble navigating through all tabs as well as related information ended up being truly simple to do to access. I recently found what I hoped for before you know it in the least. 885918

  42. March 24, 2019 - 2:10 pm

    메이저놀이터
    안전한놀이터는 NOLSAVE

    52096

  43. March 29, 2019 - 11:28 pm

    41495 8277I was searching at some of your articles on this site and I believe this internet site is genuinely instructive! Maintain on posting . 124261

  44. March 31, 2019 - 4:04 pm

    177286 336321An fascinating discussion may be valued at comment. I do believe that you merely write read far more about this subject, it might not often be a taboo subject but normally persons are too few to dicuss on such topics. To a higher. Cheers 342706

  45. April 1, 2019 - 10:28 am

    766476 459330I enjoy your writing type, do maintain on writing! Ill be back! 488310

  46. April 1, 2019 - 2:51 pm

    524155 52486Terrific paintings! That is the type of details that are meant to be shared around the net. Shame on the seek for no longer positioning this publish higher! Come on over and consult with my web site . Thank you =) 379802

  47. April 1, 2019 - 8:50 pm

    855013 893389I really like meeting utile info, this post has got me even a lot more info! . 466385

  48. April 1, 2019 - 10:21 pm

    33660 192655Following I initially commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now each time a remark is added I get four emails with exactly the same comment. Is there any method youll be able to take away me from that service? Thanks! 443430

  49. April 2, 2019 - 2:50 am

    297045 372719Couldn?t be designed any much better. Reading this post reminds me of my old room mate! He always kept talking about this. I will forward this report to him. Pretty certain he will possess a excellent read. Thanks for sharing! 186707

  50. April 2, 2019 - 4:39 am

    939749 701415I like this weblog its a master peace ! Glad I detected this on google . 718904

  51. April 2, 2019 - 1:22 pm

    32741 398749Sweet web site, super style and style , actually clean and use friendly . 854683

  52. April 3, 2019 - 12:30 pm

    283785 838185I enjoy your writing type, do maintain on writing! Ill be back! 905508

  53. April 3, 2019 - 1:09 pm

    65638 521719A quite very fascinating write-up! Ill try to track that continues here! Thank you. 142499

  54. April 10, 2019 - 9:48 pm

    56313사설 토토 안정공원 메이저 놀이터 안헌잔놀이터 검증된놀이터
    메이저놀이터는 NOLSAVE

    60519

  55. April 10, 2019 - 10:38 pm

    291061 714432For anyone among the lucky peoples, referring purchase certain products, and in addition you charm all with the envy of all of the the several any other individuals around you that tend to have effort as such make a difference. motor movers 680032

  56. April 11, 2019 - 4:14 pm

    925398 639777Thanks for the details provided! I was researching for this post for a long time, but I was not able to see a dependable source. 491734

  57. April 11, 2019 - 10:39 pm

    85726 890756Your writing is fine and gives food for thought. I hope that Ill have far more time to read your articles . Regards. I wish you which you regularly publish new texts and invite you to greet me 47881

  58. April 12, 2019 - 12:46 am

    846014 949716I discovered your internet site website online and check many of your early posts. Maintain on the top notch operate. I just now additional your Feed to my MSN News Reader. Seeking for forward to reading considerably far more from you locating out later on! 750403

  59. April 12, 2019 - 2:16 am

    621071 432859Aw, it was a truly excellent post. In concept I must put in writing related to this additionally – spending time and actual effort to manufacture a superb article but exactly what do I say I procrastinate alot and no means find a method to go carried out. 176719

  60. 593627 159186Hello there! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I really enjoy reading your articles. Can you suggest any other blogs/websites/forums that go over the same subjects? Thank you so much! 110642

  61. April 12, 2019 - 6:18 am

    648243 938707Aw, this was a truly nice post. In concept I wish to put in writing like this moreover ?taking time and actual effort to make an excellent write-up?however what can I say?I procrastinate alot and by no indicates seem to get something done. 892515

  62. April 12, 2019 - 9:07 pm

    36812Myka is Very Nice gamesite
    Big website
    68211

  63. April 14, 2019 - 5:22 am

    342736 622330Merely wanna state that this is extremely beneficial , Thanks for taking your time to write this. 117334

  64. April 14, 2019 - 11:45 pm

    258605 297017It is actually a cool and beneficial piece of information. Im glad which you shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing. 752641

  65. April 17, 2019 - 10:22 pm

    956075 238518You produced some decent points there. I looked online for that issue and found a lot of people goes coupled with with all your site. 727977

  66. April 18, 2019 - 12:12 pm

    943715 656881I genuinely enjoyed reading this website, this is fantastic weblog. 542260

  67. April 19, 2019 - 1:30 am

    524612 655690Thanks for helping out, superb information . 201265

  68. April 21, 2019 - 11:30 pm

    874539 871879A lot of thanks for sharing this fine piece. Extremely interesting concepts! (as always, btw) 287515

Comments are closed.